गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Explained: मिसाइल-बम ने फूंका इतना फ्यूल, जिससे 15 महीने रोशन होती भारत की इकोनॉम​ | PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन​ | Rudrabhishek In Sawan: महादेव की कृपा के लिए क्यों जरूरी है Rudrabhishek? जानें इसके Benefits और नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साउथ अभिनेता अजित की रेसिंग जर्नी पर बनीं डॉक्यूमेंट्री​

मुंबई। अजित कुमार की रेसिंग जर्नी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का टाइटल ‘ग्लेडियेटर्स इन परसूट ऑफ चैलेंज’ है। मेकर्स ने डॉक्यूमेंट्री का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री को विजय ने डायरेक्ट किया है, जो ‘दैवथिरुमगल’ और ‘मद्रासपट्टिनम’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। डॉक्यूमेंट्री में अजित के सामने […]

मुंबई। अजित कुमार की रेसिंग जर्नी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का टाइटल ‘ग्लेडियेटर्स इन परसूट ऑफ चैलेंज’ है। मेकर्स ने डॉक्यूमेंट्री का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री को विजय ने डायरेक्ट किया है, जो ‘दैवथिरुमगल’ और ‘मद्रासपट्टिनम’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

डॉक्यूमेंट्री में अजित के सामने आई चुनौतियों को दिखाया जाएगा

डॉक्यूमेंट्री ‘ग्लेडियेटर्स इन परसूट ऑफ चैलेंज’ को अजित की पत्नी शालिनी ने गोल्डन ट्रॉफी फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। इसके पहले पोस्टर में अजित कुमार अपने रेसिंग गियर में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से जाहिर होता है कि डॉक्यूमेंट्री में एक्टर की चुनौतियों और नारायण कार्तिकेयन जैसे ड्राइवरों के साथ एंड्योरेंस इवेंट्स में जीत हासिल करने जैसे इवेंट्स को दिखाया जाएगा।

इस साउथ फिल्म को लेकर भी चर्चा में अजित 
अजित कुमार अपनी साउथ फिल्म ‘डेयर डेविल’ के साथ बड़े पर्दे पर भी वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म डायरेक्टर रविचंद्रन के साथ अजित कुमार का लगातार दूसरा कोलेबोरेशन है, इससे पहले दोनों ने ‘गुड बैड अग्ली’ नाम की फिल्म साथ की थी।
नई फिल्म ‘डेयर डेविल’ को अजित कुमार की पत्नी ही प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY