गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक ‘स्टेप जोशी’​ | एसबीआई लाइफ और जेएंडके बैंक की बड़ी साझेदारी, 1,000 से अधिक शाखाओं में मिलेंगे जीवन बीमा समाधान​ | Breastfeeding Week 2026: मोबाइल देखते हुए बच्चे को दूध पिलाना कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Genelia DSouza Birthday: नेशनल लेवल की Football Player से बनीं बॉलीवुड की सुपरहिट Actress​

हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज 05 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 15 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। जेनेलिया नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह […]

हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज 05 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 15 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। जेनेलिया नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 05 अगस्त 1987 को जेनेलिया का जन्म हुआ था। अपने स्कूली और कॉलेज के जीवन में एक स्टेट लेवल एथलीट, नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर और स्प्रिंटर थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा था।

फिल्मी सफर

साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं। जेनेलिया ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में फिल्में की और एक अलग नया मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस को फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘फोर्स’, ‘रेडी’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन में काम

एक्ट्रेस ने कभी मॉडलिंग और एक्टिंग के बारे में सोचा नहीं था। वह MNC में काम करना चाहती थीं। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जेनेलिया एक शादी अडेंट कर रही थीं, जिस दौरान उनको बिग बी के साथ पॉपुलर पार्कर पेन के एड में काम करने का ऑफर मिला। इस एड में जेनेलिया ने बिग बी के फैंस का रोल किया था।

रितेश देशमुख से मुलाकात

जेनेलिया की अपनी डेब्यू फिल्म के को स्टार रितेश देशमुख से दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरेधीरे प्यार में बदल गई। बाद में रितेश और जेनेलिया ने शादी कर ली। कपल दो बेटों के पेरेंट्स हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY