गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बेरीज खाना क्यों है जरूरी? जानें सेहत को मिलने वाले बड़े फायदे​ | गोरखपुर यूनिवर्सिटी का हॉस्टल देख भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कहा- 3 महीने में दूर हों सभी कमियां​ | सिरदर्द होने पर चाय या कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानें पूरी सच्चाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खराब दौर से गुजर रहे अभिषेक शर्मा को पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया सलाह, बताया कैसे कर सकते हैं फॉर्म में वापसी​

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते समय में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज में कमाल की जीत हासिल की है। इस सीरीज में भारतीय टीम के 15 वर्षाीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इस […]

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते समय में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज में कमाल की जीत हासिल की है। इस सीरीज में भारतीय टीम के 15 वर्षाीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरी ओर IPL में अपने बल्ले से छक्के और चौकों से बारिश करने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत दिखाई दिया।

दरअसल बीते काफी समय से अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए प्लॉप साबित होते आ रहे हैं। जिसके बाद हाल ही में उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को सलाह दी है। तो आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं कि सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोला है।

सोशल मीडिया पर Abhishek Sharma ने की भावुक पोस्ट

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट की है। इस पोस्ट में अभिषेक शर्मा ने लिखा कि

“जब आप उन लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं, जो आपके बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं, तो बहुत दुख होता है।”

इसी के साथ ही अभिषेक ने लिखा कि

“यह खेल हमेशा उन लोगों को पुरस्कृत करता है जो कि लगातार प्रयास करते रहते हैं।”

अभिषेक शर्मा ने लिखा कि

“मैं टीम की जीत से खुश हूं, मैं और भी मजबूत होकर टीम में वापसी करुंगा।”

उनके इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अभिषेक शर्मा की पोस्ट पर सूर्या ने किया कमेंट

अभिषेक शर्मा की इस भावुक पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने कमेंट करते हुए खिला कि

“लड़के, तुमने लगातार दो साल तक मुस्कुराने के कई सारे कारण दिए हैं। जब भारतीय टीम को सबसे ज्यादा जरुरत थी, तब तुमने भारत को गौरव दिलाया था। बस यह समय समय की बात है। जैसे हो वैसे ही रहो।’

फैंस अभिषेक शर्मा की इस पोस्ट के साथ ही सूर्यकुमार यादव के इस कमेंट को काफी ज्यादा प्यार दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह दोनों चीजे काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

खराब रहा अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन

भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के हालिया प्रदर्शन के बारे में बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शनद चौथे और पांचवे मैच में काफी ज्यादा खराब नजर आया है। इस दौरान खिलाड़ी केवल 16 और 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए।

वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में 1 रन दूसरे मैच में 8 और तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद अभिषेक शर्मा अपने प्रदर्शन पर काफी भावुक होते दिखे।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY