शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को मिली नई टीम, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम की कप्तानी करते आएंगे नजर​ | क्या आम लोगों के लिए फ्री नहीं होगा UPI? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान​ | इवान टोनी पर मारपीट का आरोप, इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर पर केस दर्ज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने पर भड़कीं विनेश फोगाट​

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी किए जाने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान इस फैसले से निराश हैं, लेकिन उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि अदालत […]

‘पूरा सिस्टम बृजभूषण को बचाने में लगा था’
सोशल मीडिया पर जारी बयान में विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही सत्ता और व्यवस्था ने बृजभूषण शरण सिंह को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘सत्तारूढ़ दल के एक ताकतवर नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। बृजभूषण ने अपने राजनीतिक प्रभाव और ताकत का इस्तेमाल कर कई महिला पहलवानों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बावजूद कई महिला पहलवान डटी रहीं और अदालत में कानूनी लड़ाई जारी रखी। हमें बेहद निराशा है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना।’ विनेश ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘शुरुआत से ही पूरा सिस्टम, सरकार और पूरा तंत्र बृजभूषण को बचाने में लगा था।’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY