गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मुख्य कोच Andrew McDonald का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ Test सीरीज से पहले नहीं होगा अभ्यास मैच​ | ना बैंकर्स को खबर, ना कोई शोर! LIC ने इतनी जल्दी कैसे निपटाई 31 ह​जार करोड़ की डील?​ | Lay’s चिप्स के खास आलू FL 2027 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, किसानों और पेप्सिको के दावों पर टिकी नजर|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गजियाबाद: मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका कैसे हो गईं डिप्रेशन का शिकार? 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत​

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को चर्चित मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. मृतका के पिता डॉ. आरके चंद्रा भी गाजियाबाद के एक जानेमाने और सीनियर मनोचिकित्सक हैं. डॉ. चंद्रा ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी. फिलहाल पुलिस ने घटना की […]

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को चर्चित मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. मृतका के पिता डॉ. आरके चंद्रा भी गाजियाबाद के एक जानेमाने और सीनियर मनोचिकित्सक हैं. डॉ. चंद्रा ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मौत से सवाल खड़ा हो गया है कि दूसरों के डिप्रेशन की बीमारी का इलाज करने वाली डॉक्टर ने ही तनाव की वजह से इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया.

दरअसल गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी2 सोसाइटी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. सोसाइटी के पांचवी मंजिल पर रहने वाली एक मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली. डॉ. हेमिका अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई.

डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक

जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल पहले डॉ. हेमिका का अपने पति से तलाक हो गया था. इसके बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, शाम को सूचना मिली थी कि हेमिका अग्रवाल ने अपने फ्लैट से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में अब तक किसी सुसाइड नोट के मिलने की जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने कहा है कि अभी तक सुसाइड नोट न मिलने से हत्या या आत्महत्या का पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है.

डिप्रेशन में थीं डॉ. हेमिका पिता का दावा

डॉ. हेमिका के पिता डॉ. आरके चंद्रा ने दावा किया कि वह तलाक के बाद से डिप्रेशन में थी. हेमिका के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था. इससे वह भारी तनाव में रहने लगी थी. उन्होंने कहा कि परिवार ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन हेमिका को परेशानी से राहत नहीं मिली.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY