गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 का नया टीज़र आउट: सलमान खान के ‘तथास्तु’ और ‘वरदान’ ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें क्या होगी इस बार की थीम!​ | England vs Pakistan Test: Pope-Lawrence की टीम में वापसी, Root के हाथ कमान​ | यूपी की कांवड़ यात्रा में होता है बवाल, बिहार-झारखंड से क्यों नहीं आतीं ऐसी तस्वीरें?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बच्चों के लिए सूजी से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, हर बाइट में मिलेगा पोषण​

बच्चों के लिए स्वाद और सेहत, दोनों का ध्यान रखना जरूरी होता है. हालांकि, कई बच्चे रोज एक जैसा खाना खाकर जल्दी बोर हो जाते हैं और बाहर मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं. ऐसे में घर पर बने हेल्दी स्नैक्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं. अगर स्नैक्स पौष्टिक होने […]

बच्चों के लिए स्वाद और सेहत, दोनों का ध्यान रखना जरूरी होता है. हालांकि, कई बच्चे रोज एक जैसा खाना खाकर जल्दी बोर हो जाते हैं और बाहर मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं. ऐसे में घर पर बने हेल्दी स्नैक्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं. अगर स्नैक्स पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट भी हों, तो बच्चे उन्हें खुशीखुशी खा लेते हैं. सूजी से बने स्नैक्स स्वाद और पोषण, दोनों का अच्छा मेल हो सकते हैं.

सूजी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, और बी विटामिन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों को एनर्जी देने में मदद करते हैं. इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी मिलाई जा सकती हैं, जिससे स्नैक्स और ज्यादा पौष्टिक बन जाते हैं. आइए जानते हैं बच्चों के लिए सूजी से कौन से टेस्टी स्नैक्स बनाए जा सकते हैं और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बच्चों के लिए सूजी से बनाएं ये 4 टेस्टी स्नैक्स

सूजी वेज उत्तपम

सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और हरा धनिया मिलाएं. तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. यह स्वादिष्ट होने के साथ सब्जियों का पोषण भी देता है.

सूजी वेज चीला

सूजी में दही और पानी मिलाकर कुछ देर रखें. फिर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, पालक, शिमला मिर्च और हल्के मसाले डालें. तवे पर चीले की तरह फैलाकर दोनों तरफ से सेंक लें. इसे दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. यह हल्का और पौष्टिक स्नैक है.

सूजी पिज्जा बाइट्स

सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसमें नमक और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं. छोटे सांचों में घोल डालें. ऊपर से शिमला मिर्च, टमाटर, कॉर्न और थोड़ा पनीर डालकर ढक दें. धीमी आंच पर पकाएं और सॉस के साथ परोसें.

सूजी वेज इडली

सूजी में दही मिलाकर कुछ देर रखें. फिर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, मटर, हरा धनिया और थोड़ा ईनो या बेकिंग सोडा मिलाएं. इडली के सांचे में डालकर भाप में पकाएं. यह नरम, हल्की और पौष्टिक इडली बच्चों के नाश्ते या टिफिन के लिए अच्छा विकल्प है.

सूजी के स्नैक्स बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सूजी के स्नैक्स बनाते समय ताजी और साफ सब्जियों का इस्तेमाल करें. ज्यादा तेल, मक्खन या चीज डालने से बचें, ताकि स्नैक हेल्दी बना रहे. बच्चों की उम्र के अनुसार हल्के मसाले ही डालें. अगर बच्चा किसी चीज से एलर्जी रखता है, तो उसे शामिल न करें.

होल व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड की तरह सूजी के साथ गाजर, पालक, शिमला मिर्च, मटर और पनीर जैसी चीजें मिलाने से स्नैक ज्यादा पौष्टिक बन सकता है. स्नैक्स को ताजा बनाकर ही बच्चों को खिलाएं, ताकि स्वाद और पोषण दोनों बने रहें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY