गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मुख्य कोच Andrew McDonald का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ Test सीरीज से पहले नहीं होगा अभ्यास मैच​ | ना बैंकर्स को खबर, ना कोई शोर! LIC ने इतनी जल्दी कैसे निपटाई 31 ह​जार करोड़ की डील?​ | Lay’s चिप्स के खास आलू FL 2027 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, किसानों और पेप्सिको के दावों पर टिकी नजर|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध, गोरखपुर में 9 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या… थाना प्रभारी पर गिरी गाज​

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पिपराइच थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने की रंजिश में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय मासूम की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पीटपीटकर हत्या कर दी गई. हमले में एक अन्य […]

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पिपराइच थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने की रंजिश में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय मासूम की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पीटपीटकर हत्या कर दी गई. हमले में एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. वहीं, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पिपराइच थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के माधोपुर निवासी राजू सिंह ने करीब एक माह पहले अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. शनिवार रात करीब नौ बजे आरोपित पक्ष के लोग बेला चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे थे.

लाठीडंडे से पीटपीटकर हत्या

बताया गया कि राजू सिंह का 15 वर्षीय बेटा शिवकुमार और उनके साढ़ू का 9 वर्षीय बेटा सरस सिंह दुकान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और लाठी, डंडे तथा लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब तक आसपास के लोग बीचबचाव के लिए पहुंचते, तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस समय पर कार्रवाई करने के बजाय समझौते की कोशिश में लगी रही, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई. दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब दो बजे 9 वर्षीय सरस सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि शिवकुमार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सरस सिंह की मां का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.

नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY