शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Lucknow LDA Bribery: लखनऊ में LDA के JE समेत 3 लोग 7.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा​ | क्या रोज कॉफी पीने से उम्र लंबी हो सकती है? जानें क्या कहती है स्टडी​ | अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब ये खिलाड़ी संभाल सकता है IPL 2027 में KKR की कप्तानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अलीगढ़: झूठी शान में ली बहू की जान, 6 महीने बाद पुलिस ने खोला राज, ससुर और देवर गिरफ्तार​

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र में 21 फरवरी 2026 को झूठी शान के खातिर हुई ऑनर किलिंग की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस इस मामले में हत्यारे ससुर अजय पाल और उसके देवर प्रदीप को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से […]

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र में 21 फरवरी 2026 को झूठी शान के खातिर हुई ऑनर किलिंग की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस इस मामले में हत्यारे ससुर अजय पाल और उसके देवर प्रदीप को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.वही पुलिस मृतक डॉ सत्येंद्र की बिसरा की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करते हुए मामले में अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, थाना अकराबाद क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन नें बताया कि उन्हें एक गोपनीय पत्र प्राप्त हुआ था. जिस पत्र में बताया गया था कि एक महिला की हत्या उसके परिजनों द्वारा की गई है.जिसको लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की गई. जांच में सामने आया कि विनीता नाम की महिला की हत्या उसके ससुरालीजनों द्वारा 21 फरवरी 2026 को कर दी गई थी. वहीं, हत्या के बाद उसकी लाश को एक नदी में बहा दिया था.

पड़ोसी की हत्या से खोला राज

वहीं, महिला की हत्या के करीब 3 महीने बाद उसके पड़ोसी डॉक्टर सत्येंद्र की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में जब मृतक पड़ोसी डॉक्टर का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सस्पेंडेड केस ऑफ प्वाइजन पाया गया. इसके बाद मृतक के पिता बुधपाल ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि महिला विनीता की हत्या उसके सुसरालीजनों द्वारा की गई थी. उसने अपने बेटे डॉक्टर सत्येंद्र की हत्या किए जाने का आरोप भी मृतक महिला के ससुरालीजनों पर लगाया गया था.

ससुर ने की थी महिला की हत्या

वहीं, इस संबंध में पुलिस नें मृतक महिला के ससुर अजय पाल और उसके देवर प्रदीप को पुलिस हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर अजय पाल द्वारा बताया गया कि उनकी बहू विनीता के अवैध संबंध उनके पड़ोसी डॉक्टर सत्येंद्र के साथ थे.यही बात उनको नागवार गुजरी और उन्होंने अपनी बहू विनीता की हत्या कर उसकी लाश को नदी में बहा दिया था.

पुलिस नें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. वहीं डॉक्टर सत्येंद्र की मौत को लेकर उसका बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम करवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY