शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब ये खिलाड़ी संभाल सकता है IPL 2027 में KKR की कप्तानी​ | Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव​ | PF Withdrawal Rules 2026: बेरोजगार होने पर कितना पैसा मिलेगा, कितना रहेगा लॉक?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Duleep Trophy के लिए Rajat Patidar को मिली कमान, Rinku Singh बने Central Zone के उपकप्तान​

  बल्लेबाज रजत पाटीदार इस महीने के अंत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पाटीदार की अगुआई में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो बार आईपीएल […]

  बल्लेबाज रजत पाटीदार इस महीने के अंत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र टीम की कप्तानी करेंगे।
भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पाटीदार की अगुआई में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो बार आईपीएल खिताबजीता था।
ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके घरेलू सत्र के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

सारांश जैन के गॉल में अपना टेस्ट पदार्पण करने की संभावना है क्योंकि ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में किया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी के लिए मध्य क्षेत्र टीम

रजत पाटीदार , रिंकू सिंह , आर्यन जुयाल , सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडेय, अरशद खान, आयुष पांडेय, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ , यश ठाकुर और नचिकेत भूटे।
स्टैंडबाय खिलाड़ी:
अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY