सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
हेलमेट भूल गए तो लौटना पड़ेगा! कानपुर यूनिवर्सिटी ने लागू किया ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ का नियम​ | Love Horoscope 28 July 2026 | आज 28 जुलाई 2026 का दैनिक लव राशिफल​ | UP में 41 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले ADM-SDM; यहां देखें पूरी लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद में प्रेम स्वीट्स और आलम बिरयानी पर छापा… जांच के लिए भेजे गए मिठाई और चटनी के सैंपल​

Moradabad Food Raid: यूपी के मुरादाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की दुकानों में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंची. मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को लेकर अभियान के तहत विभाग ने शहर के प्रतिष्ठित प्रेम स्वीट्स और देशविदेश तक पहचान रखने वाले आलम बिरयानी समेत […]

Moradabad Food Raid: यूपी के मुरादाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की दुकानों में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंची. मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को लेकर अभियान के तहत विभाग ने शहर के प्रतिष्ठित प्रेम स्वीट्स और देशविदेश तक पहचान रखने वाले आलम बिरयानी समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान दूध, छेना मिठाई और लाल चटनी के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं. खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मचा है.

सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान की शुरुआत दिल्ली रोड स्थित गागन क्षेत्र से हुई. यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने चौधरपुर निवासी मोहम्मद गुलाम से मिश्रित दूध का नमूना लिया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने एक अन्य विक्रेता नरेंद्र से भी दूध का सैंपल एकत्र किया.

छेना और दूध के लिए सैंपल

इसके बाद टीम शहर के प्रतिष्ठित प्रेम स्वीट्स पहुंची, जहां से छेना मिठाई और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए. इसके अलावा मशहूर आलम बिरयानी से लाल चटनी का सैंपल जांच के लिए लिया गया.

प्रतिष्ठानों में मिली कमियां

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को दोनों प्रतिष्ठानों में कुछ कमियां भी मिलीं. इस पर विभाग ने संबंधित संचालकों को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान एकत्र किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि यह अभियान उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और डेयरियों पर इसी तरह की जांच और सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY