इस समय सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान और संजय दत्त की तस्वीरें छाई हैं। दरअसल, बीते 29 जुलाई को संजय ने अपना 67वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान सलमान ने सोशल मीडिया पर बेहद ही प्यारी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। यह पोस्ट दिल को छू लेने वाली है। सलमान ने अपने पुराने और उनके बीच के रिश्ते का जश्न मनाया है।
संजय दत्त के लिए सलमान की पोस्ट
जब सलमान अपने इंस्टाग्राम पर संजय के साथ तस्वीरें साझा की, तो सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए। फोटोज में सलमान और संजय एकदूसरे को गले लगाते नजर आए। तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान में कैप्शन में लिखा, “बाबा, हमेशा के लिए बाबा है। बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं। हम सब के बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों के बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त को अल्लाह, भगवान और जीसस खुश रखें। आई लव यू बाबा।”
संजय और सलमान का रिश्ता
संजय और सलमान ने ‘दस’, ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। ‘सिकंदर’ के प्रीरिलीज इवेंट में सलमान ने संजय के साथ एक फिल्म की घोषणा भी की थी और बताया था कि यह एक एक्शन फिल्म होगी। इस बारे में और जानकारी का अभी भी इंतजार है। पिछले साल जुलाई में, ‘कर्ली टेल्स’ के साथ बातचीत के दौरान संजय ने सलमान के लिए अपने लगाव के बारे में बात की थी। संजय ने कहा, “मुझे लगता है कि यह ‘साजन’ के समय से है। सलमान बहुत अच्छे इंसान हैं, वह मेरे छोटे भाई जैसे हैं। मैं उनसे अलग नहीं हो सकता—वह मेरे भाई हैं।”
सलमान खान का करियर फ्रंट
सलमान खान का फिल्मी करियर के बारे में बात करें, तो बहुत जल्द एक्टर की फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस चित्रांगदा नजर आ रही हैं।
