शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कौन हैं CSP नेहा पच्चीसिया… एयर होस्टेस की ग्लैमरस जॉब छोड़ पहनी थी खाकी, आज गंभीर आरोपों में क्यों घिरीं?​ | रोज सिर्फ ₹20 की बचत से बन सकते हैं लखपति, जानिए SBI की Lakhpati RD Scheme का पूरा प्लान​ | सिर्फ 17 का औसत फिर भी क्यों वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उप कप्तान, अब असली वजह आई सामने!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

20 साल बड़ी भाभी से करता था बेपनाह मोहब्बत, फिर अचानक दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- उसे कुछ मत कहना​

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गड्डा वाला मोहल्ला निवासी मोंटी मोरे नामक फोटोग्राफर ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते […]

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गड्डा वाला मोहल्ला निवासी मोंटी मोरे नामक फोटोग्राफर ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटनास्थल से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट और दीवार पर लिखे आखरी शब्द बरामद हुए हैं.

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में आत्महत्या के पीछे का मुख्य कारण सामने आया है. मृतक मोंटी मोरे पेशे से एक फोटोग्राफर था और अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर वह एकतरफा जुनून में घुट रहा था. जांच में पता चला है कि मोंटी अपनी रिश्ते की भाभी को पसंद करता था. हालांकि, महिला की तरफ से ऐसे किसी भी संबंध या संकेत की पुष्टि नहीं हुई है.

सुसाइड नोट में लिखा दर्द: ‘उसे मेरी मौत की खबर दे देना’

मृतक ने फांसी लगाने से पहले अपने दिल का दर्द सुसाइड नोट में उकेरा. नोट में लिखा कि ‘सॉरी मम्मी, तुम कहती थीं ना कि मर जा, तो लो मैं मर गया. मम्मीदीदी, मैं आप सब लोगों को छोड़कर जा रहा हूं, मुझे माफ कर देना. उसने आगे लिखा कि ‘मैं उसके बिना नहीं रह सकता, मुझे वो नहीं मिली इसलिए जीवन समाप्त कर रहा हूं. लेकिन मेरे चक्कर में आप सब उसे कुछ मत बोलना, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं.

CSP रोबिन जैन का बयान: फोरेंसिक जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है. गिरवाई थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है. परिजनों और संबंधित महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY