गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश… यूपी से लेकर बंगाल तक अलर्ट, जानें पहाड़ों का मौसम​ | फिर दोहराई वही दहेज की कहानी… गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक दिन पहले पापा को सुनाई थी आपबीती, पति-सास-ननद पर FIR​ | UP: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान भरभराकर ढहा, सोते हुए परिवार पर गिरा मलबा, 6 की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भोपाल में लव जिहाद: अंसारी ने युवती से क्रिश जैन बनकर दोस्ती की, निकाह का दबाव डालने पर खुला राज​

इंस्टाग्राम पर खुद को क्रिश जैन बताने वाला युवक युवती को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और शादी के लिए मस्जिद चलने की बात कही तो खुलासा हुआ कि उसका असली नाम जुम्मन अंसारी है। इंटरनेट मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर भोपाल की युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी के लिए दबाव बनाने […]

इंस्टाग्राम पर खुद को क्रिश जैन बताने वाला युवक युवती को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और शादी के लिए मस्जिद चलने की बात कही तो खुलासा हुआ कि उसका असली नाम जुम्मन अंसारी है।

इंटरनेट मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर भोपाल की युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

इंस्टाग्राम पर खुद को क्रिश जैन बताने वाला युवक युवती को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और शादी के लिए मस्जिद चलने की बात कही तो खुलासा हुआ कि उसका असली नाम जुम्मन अंसारी है। इसके बाद दिल्ली पहुंची भोपाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती की करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने अपना नाम क्रिश जैन और लखनऊ का निवासी बताया।

कुछ समय पहले वह भोपाल के करोंद क्षेत्र में आकर रहने और काम करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपित युवती को मिलने के बहाने करोंद चौराहे पर बुलाकर भोपाल रेलवे स्टेशन ले गया, जहां से दोनों दिल्ली रवाना हो गए।

इधर, युवती के घर नहीं लौटने पर स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। संदेह के आधार पर पुलिस को युवक और युवती के फोटो उपलब्ध कराए गए, जिन्हें विभिन्न जीआरपी थानों के साथ साझा किया गया।

दिल्ली स्टेशन पर बोला मस्जिद में करना होगा निकाहदिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपित ने युवती से मस्जिद में निकाह करने की बात कही। इससे उसकी वास्तविक पहचान उजागर हो गई।

युवक और युवती के बीच विवाद होने लगा। इस पर मौके पर मौजूद दिल्ली जीआरपी ने उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ और पुलिस के साझा किए गए फोटो के आधार पर दोनों की पहचान की।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY