शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP: कानपुर में बंद कार के अंदर शव मिलने से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस​ | Friendship Day 2026: सच्चे दोस्त आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में कैसे करते हैं मदद?​ | राम मंदिर चंदा चोरी केस: नई SIT का बड़ा एक्शन, चंपत राय समेत ट्रस्टियों को नोटिस, 200 से ज्यादा लोग जांच के दायरे में​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Youtube पर देखा- पुलिस से कैसे बचें, फिर खाटूश्याम जी में मांगी माफी… जयपुर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा​

Jaipur Police: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में बीते दिनों हुई दो सनसनीखेज हत्याओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. DCP पश्चिम प्रशांत किरण ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक मामले में शराब पार्टी के खर्च को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या कर दी […]

Jaipur Police: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में बीते दिनों हुई दो सनसनीखेज हत्याओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. DCP पश्चिम प्रशांत किरण ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक मामले में शराब पार्टी के खर्च को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे मामले में भेड़बकरियों की रखवाली के झगड़े में सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया गया.

पहला मामला बिंदायका थाना क्षेत्र का है. 25 जुलाई को सिवार मोड़ स्थित ‘श्री होटल’ के कमरे में दिनेश उर्फ दंती गवारिया का शव मिला. वो अपने दोस्तों संजय कुमार कासोटिया और नितेश गवारिया के साथ रुका था. शराब के खर्च पर हुए विवाद में दोनों ने स्टॉल से दिनेश का गला घोंट दिया. वारदात के बाद मोबाइल फ्लाइट मोड पर डालकर और मृतक की सिम तोड़कर दोनों दौसा भाग गए. फरारी के दौरान उन्होंने YouTube पर “हत्या के बाद पुलिस से कैसे बचें”, “पुलिस कैसे पकड़ती है” और “हत्या पर कितनी सजा होती है” जैसे वीडियो सर्च किए.

खाटूश्यामजी में मांगी माफी, गुजरात भागने से पहले अरेस्ट

आरोपी खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर पाप की माफी मांगने गए और वहां से गुजरात भागने की फिराक में थे. पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर गोविंद देवजी मंदिर के पास से दोनों नशेड़ी आरोपियों को दबोच लिया.

केस 2: भेड़ों की रखवाली के विवाद में पत्थर और लाठी से हत्या

दूसरा मामला भांकरोटा थाना क्षेत्र का है. 26 जुलाई को जयसिंहपुरा स्थित बीड़ की ढाणी में कालूराम बागरिया का शव बरामद हुआ था. वो अपने परिचित हरदेव बागरिया के साथ मिलकर भेड़बकरियां चराता और रात में रखवाली करता था. घटना की रात बारीबारी से पहरा देने को लेकर दोनों में बहस हो गई. पुरानी रंजिश के चलते हरदेव ने गुस्से में आकर पत्थर और लाठी से कालूराम के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. भांकरोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदेव बागरिया को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY