गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
31 अगस्त तक किसे भरना है ITR? जानिए ITR-3 और ITR-4 के नियम​ | Amroha News: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत 3 की मौत​ | बुढ़ापे में हर महीने 50 हजार पेंशन चाहिए? जानिए कितना फंड है जरूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

60 साल का बुजुर्ग… 10 और 5 साल की मासूम बहनों से करता था गंदी हरकतें, पड़ोसन ने देखा तो खुली पोल, हुआ अरेस्ट​

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में मासूम बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच वाकड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय शख्स ने 10 साल और 5 साल की दो सगी बहनों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. घटना का खुलासा होने के बाद […]

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में मासूम बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच वाकड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय शख्स ने 10 साल और 5 साल की दो सगी बहनों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है. वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपी ने दोबारा मासूम को शिकार बनाने की कोशिश की.

घटना वाले दिन जब 10 वर्षीय बच्ची घर के बाहर कपड़े धोने आई और आसपास किसी को न देखकर आरोपी उसे जबरन पकड़कर अपने घर ले गया. आरोपी की इस हरकत को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख लिया और तुरंत बच्ची की मां को पूरी बात बताई. जब परिजनों ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपी मई महीने से लेकर अब तक उसके साथ कई बार दरिंदगी कर चुका है.

5 साल की छोटी बहन को भी बनाया था शिकार

पीड़िता के बयान ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. 10 साल की मासूम ने खुलासा किया कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर कई बार गलत काम किया और उसकी 5 साल की छोटी बहन को भी नहीं बख्शा. आरोपी उस समय वारदात को अंजाम देता था जब दोनों बच्चियों के मातापिता व दादादादी और आरोपी के अपने परिजन काम पर बाहर गए होते थे.

पुलिस स्टेशन का घेराव और आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार रात पीड़ित परिवार और आक्रोशित नागरिकों ने वाकड पुलिस स्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वाकड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाल यौन शोषण निवारण अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY