Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज के सिढ़पुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान अनन्या मिश्रा, पुत्री निर्दोष मिश्रा, निवासी गांव सैदपुर, थाना अमांपुर, जनपद कासगंज के रूप में हुई है. वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिढ़पुरा में कक्षा 10 की छात्रा थी और हॉस्टल के कमरा नंबर14 में अपनी तीन अन्य सहपाठियों के साथ रहती थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली.
छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
जानकारी के अनुसार, छात्रा के कक्षा में अनुपस्थित रहने पर वार्डन उसकी तलाश में हॉस्टल के कमरे तक पहुंचे. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.
घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिवार का रोरोकर बुरा हाल है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. छात्रा की मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.