शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द​ | राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR, वाराणसी में संतों की शिकायत पर केस दर्ज​ | “Baba हमेशा के लिए बाबा है”: Salman Khan का Sanjay Dutt के लिए इमोशनल नोट, भावुक हुए फैंस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बहुत सारे लोग थे… Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप​

श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर […]

श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजैन ही नहीं, बल्कि और भी कई लोग थे।

सीजैन खान संग अफेयर पर कही यह बात
राजा चौधरी ने दावा किया कि उस वक्त उन्होंने जो कुछ भी देखा था, वो सब साबित हो चुका था। श्वेता, सीजैन के साथ काम कर रही थीं और उनके घर पर भी रह रही थीं। राजा के मुताबिक, उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि श्वेता उनके साथ आतीजाती थीं। राजा ने यह भी कहा कि खुद सीजैन खान ने भी स्वीकार किया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं।

सीजैन से हुई बातचीत का किया दावा
राजा चौधरी ने एक पुरानी घटना याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने सीजैन से बात की और पूछा कि वे उनका परिवार क्यों बर्बाद कर रहे हैं, तो सीजैन ने कहा था, “कैसा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं, वो शुरू से मेरे साथ है। तुम सिर्फ एक अनपेड नौकर हो।” राजा ने आगे बताया कि श्वेता ने कभी भी इन बातों को नहीं माना और हमेशा यही कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY