शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
आग की ऊंची लपटों से दहला मुरादाबाद… मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 फायर टेंडर्स मौके पर, DM-SSP ने संभाला मोर्चा​ | LPG Gas Cylinder Price Cut: महीने के पहले दिन खुशखबरी, 200 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें आपके शहर के रेट​ | World Breastfeeding Week: मां का दूध लैब में क्यों नहीं बना पाए वैज्ञानिक, कहां अटक जाते हैं?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! दुर्गा पूजा से पहले 20% DA का बड़ा तोहफा​

पश्चिम बंगाल के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश के सीएम ने महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों को दुर्गा पूजा से पहले महंगाई भत्ता जारी कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि […]

पश्चिम बंगाल के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश के सीएम ने महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों को दुर्गा पूजा से पहले महंगाई भत्ता जारी कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जितना महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जा रहा है. जल्द ही उतना ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस अंतर को पाटने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर महंगाई भत्ते को लेकर उन्होंने किस तरह की जानकारी दी है…

महंगाई भत्ते पर दिया निर्देश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अक्टूबर महीने का वेतन जारी किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते के अंतर को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले गठित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने वित्त सचिव और वित्त मंत्री से अक्टूबर का वेतन दुर्गा पूजा से पहले जारी करने को कहा है. साथ ही, मैंने उन्हें पूजा वाले महीने में अतिरिक्त 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने का निर्देश दिया है.

कब तक मिल सकता है महंगाई भत्ता

राज्य सरकार के कर्मचारियों को आमतौर पर हर महीने के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन मिलता है. यदि यह निर्णय लागू होता है, तो कर्मचारियों को इस वर्ष अक्टूबर के मध्य में होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव से काफी पहले वेतन मिल जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के बजट में की गई घोषणा के अनुसार, अतिरिक्त 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता अक्टूबर से प्रभावी होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच डीए में 42 प्रतिशत का अंतर है. हम इस अंतर को रातोंरात खत्म नहीं कर सकते, इसमें समय लगेगा. यह देखते हुए कि पहले IPS रैंक से नीचे के अधिकारियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया था, अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को भी, राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह, पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY