मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
तूफानी बारिश, कमर तक पानी… 24 साल पहले ऐसे रिकॉर्ड हुआ ऐश्वर्या का कल्ट गाना; कविता-उदित ने गाया ये कालजयी गीत​ | WI vs PAK: गेंदबाजों ने कराई पाकिस्तान की वापसी, वेस्टइंडीज पर मंडराया हार का संकट​ | Parliament Monsoon Session: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, छात्रों पर कार्रवाई और पेपर लीक मामले में उठाए कई सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्विगी इंस्टामार्ट की कमान अब नंदिता सिन्हा के हाथों में, 3 अगस्त से संभालेंगी CEO का पद​

Who Is Nandita Sinha : स्विगी के स्वामित्व वाले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नंदिता सिन्हा की नियुक्ति की है. वो 3 अगस्त से इस पद का कार्यभार संभालेंगी. नंदिता सिन्हा, अमितेश कुमार झा की जगह लेंगी, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया […]

Who Is Nandita Sinha : स्विगी के स्वामित्व वाले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नंदिता सिन्हा की नियुक्ति की है. वो 3 अगस्त से इस पद का कार्यभार संभालेंगी. नंदिता सिन्हा, अमितेश कुमार झा की जगह लेंगी, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

नंदिता सिन्हा इससे पहले Myntra की CEO थीं. उनके पास दो दशकों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने फैशन, ईकॉमर्स और FMCG सेक्टर में कई बड़ी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. उन्होंने Myntra, फ्लिपकार्ट, ब्रिटानिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है.

इंस्टामार्ट में वो कंपनी के डेवलपमेंट के अगले चरण का नेतृत्व करेंगी. कंपनी ने ये भी कहा कि वो इंस्टामार्ट की ऑपरेशनल एक्सीलेंस को और मजबूत करेंगी और भारत के तेजी से विकसित हो रहे क्विक कॉमर्स बाजार में प्लेटफॉर्म की स्थिति को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

कहां से की है पढ़ाई?
वो आईआईटी और FMS दिल्ली की पूर्व छात्रा हैं. Myntra में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी को भारत का सबसे बड़ा फैशन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही 2024 में कंपनी ने EBITDA प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने के बाद भी लगातार अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई.

स्विगी के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO श्रीहर्षा मजेटी ने नंदिता सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा कि वह भारत की सबसे सफल कंज्यूमर इंटरनेट लीडर्स में से एक हैं और उनके अनुभव, ग्राहककेंद्रित सोच तथा मजबूत नेतृत्व से इंस्टामार्ट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

नंदिता सिन्हा ने क्या कहा?
वहीं, नंदिता सिन्हा ने कहा कि वह लंबे समय से इंस्टामार्ट के कामकाज और उसकी ग्राहकप्रथम संस्कृति की प्रशंसक रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत में रोजमर्रा की खरीदारी के तरीके को बदलने में इंस्टामार्ट की अहम भूमिका है और वह कंपनी के अगले विकास चरण का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं. बता दें कि अमितेश कुमार झा ने संगठन से बाहर नए अवसरों की तलाश के लिए इस्तीफा दिया है. स्विगी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वह तत्काल प्रभाव से सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल नहीं रहेंगे, जबकि नंदिता सिन्हा 3 अगस्त से इस श्रेणी में शामिल होंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY