मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ 11 रुपये में भरें अपना ITR, Paytm लाया है खास ऑफर, बचे हैं केवल 4 दिन​ | Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, स्पीकर बोले- सदन चलने दें, विपक्ष बोला- हमारी भी सुनें​ | UP Defence Corridor: तय समय पर उद्योग नहीं लगाए, 8 कंपनियों से वापस ली गई आवंटित जमीन; अब दूसरे निवेशकों को मिलेगा मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कार, टीवी-फ्रीज, चाय-कॉफी…सबके बढ़ने वाले हैं दाम! अगस्त में पड़ेगी महंगाई की मार, क्या-क्या होगा महंगा ? लिस्ट देखिए​

Price Hike in August 2026: अगस्त से फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगाई आपका इंतजार कर रही है. सुबह की चाय से लेकर कार तक अगस्त में सबके दाम बढ़ने वाले हैं. साल 2026 में ये लगातार तीसरी बार होने वाला है, जब कंज्यूमर गुड्स कंपनियां दाम में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही […]

Price Hike in August 2026: अगस्त से फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगाई आपका इंतजार कर रही है. सुबह की चाय से लेकर कार तक अगस्त में सबके दाम बढ़ने वाले हैं. साल 2026 में ये लगातार तीसरी बार होने वाला है, जब कंज्यूमर गुड्स कंपनियां दाम में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है.इस बार कीमतों में 6 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है.

अगस्त से चाय, हेयर ऑयल, कार, फ्रीज, टीवी, कपड़े, कार, स्टील के बर्तन, कूकर, आदि की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले फिर से कीमतों में बढ़ोतरी ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है. रक्षाबंधन, दशहरा, दीवाली सीजन से ठीक पहले कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया.

त्योहारों से पहले फिर से बढ़ेगी महंगाई
जून 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38% पर पहुंच गई. मई में CPI 3.93% थी. खाद्य महंगाई दर 5.32% तक पहुंच गई. महंगाई के आंकड़े डरा रहे हैं. अगस्त में उपभोक्ताओं को झटका लगना तय है. कंपनियों की दलील है कि खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे माल की लागत बढ़ने, शिपिंग कॉस्ट बढ़ने के चलते उनका खर्च बढ़ रहा है. मैन्चुफैक्चरिंग कॉस्ट, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने और कच्चे माल की सप्लाई में आ रही बाधा के चलते कंपनियों को दाम बढाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. फरवरी 2026 में, जब से ईरान युद्ध की शुरुआत हुई है, ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने दूसरी बार अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं.

किनकिन चीजों की कीमत बढ़ने वाली है
पैकेज्ड चाय
हेयर ऑयल
रेफ्रिजरेटर
TV
वॉशिंग मशीन
स्मार्टफोन
अपैरल
पैसेंजर व्हीकल

बढ़ती महंगाई के लिए कौन जिम्मेदार?
खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और माल ढुलाई की बढ़ी लागत के चलते कंपनियों पर खर्च का बोझ बढ़ रहा है. भारतीय करेंसी रुपया पर दबाव के चलते कंपनियां अतिरिक्त खर्चों का बोझ को अब ग्राहकों पर डालने की तैयारी कर रही है.

किसकी कितनी बढ़ेगी कीमत, क्याक्या महंगा होने वाला है ?
अगस्त में मारुति सुजुकी की गाड़ियां महंगी होने वाली है. कंपनी कीमत में 30000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने वाली है. मारुति के अलावा 1 अगस्त से होंडा की कार भी महंगी होने वाली गैय मर्सिडीज ब्रेंज, टाटा, महिंद्रा अपनी कार की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी कर चुकी हैं. कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते उन्होंने दाम बढ़ाने का फैसला किया है. युद्ध के बाद से वॉशिंग मशीन, फ्रीज की कीमतें 10 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी हैं. टीवी के दाम 15 फीसदी तक बढ़ चुके हैं. मेमोरी चिप के दाम बढ़ने से स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं. मुनाफा बनाए रखने के लिए कंपनियां दाम में इजाफा करने के लिए मजबूर हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY