शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
जिम में सिर्फ डार्क चॉकलेट सूंघने से बढ़ सकता है आपका स्टैमिना? हैरान कर देगा नई स्टडी का दावा​ | IT शेयरों में आई तूफानी तेजी! Infosys, TCS और HCL Tech ने निवेशकों को किया मालामाल​ | 2026 में Maruti और Hyundai लाएंगी नई इलेक्ट्रिक कारें, एक MPV तो दूसरी Punch EV को देगी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर​

Nagpur Burglary Bank of India: नागपुर सिटी में चोरी और सेंधमारी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि एक विधायक के बंगले में भी सेंध लगाने से बाज नहीं आए। चोरों ने उमरेड के विधायक संजय मेश्राम के […]

नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर​

Nagpur Burglary Bank of India: नागपुर सिटी में चोरी और सेंधमारी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि एक विधायक के बंगले में भी सेंध लगाने से बाज नहीं आए। चोरों ने उमरेड के विधायक संजय मेश्राम के घर में सेंध लगाकर नकद और पहले से हस्ताक्षरित चेक चोरी कर लिया। खाते से रकम निकालते समय उसे रंगेहाथ पकड़ा गया। यह घटना हुड़केश्वर। थाना क्षेत्र में हुई। दबोचा गया आरोपी बांबूवन, हुड़केश्वर निवासी धनंजय गणवीर बताया गया।

नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर​
नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर​

चोरी के चेक से 3 लाख निकालने की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया

विहिरगांव की पर्ल हेरिटेज सोसाइटी में मेश्राम का बंगला है। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के कारण मेश्राम इन दिनों मुंबई में हैं। इसी दौरान रविवार तड़के चोर ने बंगले का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बैग में रखे 75,000 रुपये नकद और एक चेक चोरी कर लिया।

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी धनंजय धरमपेठ स्थित की शाखा पहुंचा। चोरी किए गए चेक के माध्यम से 3 लाख रुपये निकालने ‘का प्रयास किया। उसने चेक के साथ ओडिशा निवासी रेहमान नामक व्यक्ति के पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी जमा कराई।

चोरी के चेक से पैसे निकालते ही आरोपी दबोचा गया

मुंह पर मास्क होने के कारण बैंक के कैशियर ठीक तरह से पहचान नहीं कर पाए। उस समय कैशियर के पास केवल 2।50 लाख रुपये उपलब्ध थे। कैशियर ने कुछ देर बाद 50,000 रुपये देने की बात कही तो, धनंजय भी कुछ देर बाद लौटकर आता हूं, कहकर बैंक से बाहर निकल गया।

इस बीच बैंक द्वारा खाते से 3 लाख रुपये डेबिट होने का एसएमएस मेश्राम को भेजा गया। उन्होंने पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। तत्काल हुडकेश्वर पुलिस की टीम बैंक में पहुंच गई।

कुछ देर बाद धनंजय फिर मास्क लगाकर शेष रकम लेने बैंक आया, जैसे ही वह रकम लेकर बैंक से निकला, पहले से जाल बिछाकर बैठी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। धनंजय के खिलाफ चोरी और के और भी मामले दर्ज हैं। इस वारदात में और भी आरोपियों के शामिल होने का अनुमान है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY