शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Khatron Ke Khiladi 15: Shagun Sharma ने Gaurav Khanna पर लगाया Bullying का आरोप, बोलीं- दोबारा कभी नहीं मिलना चाहती​ | कौन हैं CSP नेहा पच्चीसिया… एयर होस्टेस की ग्लैमरस जॉब छोड़ पहनी थी खाकी, आज गंभीर आरोपों में क्यों घिरीं?​ | रोज सिर्फ ₹20 की बचत से बन सकते हैं लखपति, जानिए SBI की Lakhpati RD Scheme का पूरा प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दुकान से सामान थे गायब, दुकानदार ने देखी सीसीटीवी फुटेज तो उड़े होश, तुरंत भागकर पहुंचा पुलिस स्टेशन!​

Kirana mall theft case: एमपी के खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में एक किराना स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है. पिपल्या बुजुर्ग गांव स्थित एक किराना मॉल में दो महिलाएं खरीदारी के बहाने पहुंचीं और मौका देखकर सामान चोरी कर लिया. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो […]

Kirana mall theft case: एमपी के खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में एक किराना स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है. पिपल्या बुजुर्ग गांव स्थित एक किराना मॉल में दो महिलाएं खरीदारी के बहाने पहुंचीं और मौका देखकर सामान चोरी कर लिया. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. अब पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, पिपल्या बुजुर्ग गांव में किराना मॉल में रोज की तरह ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे थे. इसी दौरान दो महिलाएं भी सामान लेने के बहाने दुकान में आईं. दोनों महिलाओं ने कुछ देर तक दुकान में सामान देखा और मौका मिलते ही किराना से कई सामानों की चोरी कर ली.

सीसीटीवी कैमरों में कैद घटना
मॉल के मलिक को दोनों महिलाओं की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध लग रही थीं. इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी. फुटेज देखने पर साफ नजर आया कि दोनों महिलाएं दुकान से सामान उठाकर ले जा रही हैं. इसके बाद संचालक ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी.

मॉल संचालक की शिकायत पर करही थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल करते हुए संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी
इस घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि बाजार और दुकानों में ग्राहकों की भीड़ के बीच इस तरह की घटनाओं से नुकसान उठाना पड़ता है. दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई है. वहीं, पुलिस ने लोगों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाली महिलाओं की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY