मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP OTS Scheme 2026: लखनऊ में गृहकर बकायेदारों को बड़ी राहत, 15 अगस्त से शुरू होगी OTS योजना, घर बैठे मिलेगा ब्याज माफी का लाभ​ | रोज ऑफिस आने-जाने के लिए नहीं बना ये स्कूटर! जानिए इस धांसू मॉडल की 5 बड़ी खूबियां​ | दबी हुई महसूस करती थी… BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2029 में 38 करोड़ होगी युवाओं की आबादी, लोकसभा चुनाव में पलट सकते हैं किसी भी पार्टी का गेम, आंकड़ों से समझें पूरी ABCD​

Young Voters India 2029: भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आकार ले रहा है. जिसकी दस्तक हाल में NEET पेपर लीक विवाद के दौरान दिखी. नीट पेपर लीक विवाद के दौरान देशव्यापी छात्र आंदोलनों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ने यह साफ कर दिया है कि युवा अब मूक दर्शक नहीं रहे. […]

Young Voters India 2029: भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आकार ले रहा है. जिसकी दस्तक हाल में NEET पेपर लीक विवाद के दौरान दिखी. नीट पेपर लीक विवाद के दौरान देशव्यापी छात्र आंदोलनों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ने यह साफ कर दिया है कि युवा अब मूक दर्शक नहीं रहे. यह विरोध सिर्फ एक परीक्षा का मुद्दा नहीं था, बल्कि भारत की नई पीढ़ी यानी के राजनीतिक उभार की औपचारिक शुरुआत भी रहा.

NEETUG परीक्षा में धांधली और पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने देश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है. इस पूरे घटनाक्रम में इस सच को साफ कर दिया है कि सरकारें अब देश के युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं कर सकतीं. जो विरोध प्रदर्शन सिर्फ परीक्षा में साफसुथरी व्यवस्था की मांग से शुरू हुआ था, उसने देखते ही देखते सरकारी जवाबदेही और शिक्षा प्रणाली पर एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया. इस घटना ने दिखाया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ी आज की युवा पीढ़ी कितनी तेजी से एकजुट होकर राष्ट्रीय राजनीति की दिशा मोड़ सकती है.

2029 के चुनाव में युवा होंगे सबसे बड़ी ताकत
साल 2029 के आम चुनावों तक 18 से 32 साल की उम्र वाले युवा भारत की सबसे बड़ी बालिग आबादी बन जाएंगे. यह वही वोट बैंक होगा, जो देश की नई सरकार तय करने में अहम रोल अदा करेगा.

2029 के चुनाव में 38 करोड़ तक होगी युवा वोटर्स की संख्या
जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार, 2029 तक 18 से 32 वर्ष की आयु वाले युवाओं की संख्या लगभग 38 करोड़ पहुंच सकती है. इसमें करीब 19.9 करोड़ पुरुष और 18.1 करोड़ महिलाएं शामिल होंगी. इसके साथ ही यह युवा वर्ग भारत की सबसे बड़ी बालिग आबादी बनकर उभरेगा और अपनी से पहले वाली पीढ़ी को पीछे छोड़ देगा, जिसकी आबादी 2029 तक करीब 35.7 करोड़ रहने का अनुमान है.

चुनावी मुद्दे क्या होने वाले हैं?
इस युवा वर्ग में सबसे ज्यादा छात्र, पहली बार वोट देने वाले, नौकरी की शुरुआत करने वाले लोग होंगे. इसलिए आने वाले चुनावों में सिर्फ पारंपरिक मुद्दों के बजाय रोजगार, बेहतर शिक्षा, रहने का खर्च, महंगाई, पर्यावरण और पारदर्शी शासन जैसे मुद्दे सबसे ऊपर रहेंगे. इस 1832 वर्ष के युवा वर्ग के ठीक पीछे बच्चों की एक और बड़ी आबादी खड़ी है, हालांकि 2029 में वे वोट देने की उम्र से छोटे होंगे, लेकिन 41.7 करोड़ की संख्या के साथ वे भारत का सबसे बड़ा आयुवर्ग होंगे.

आबादी में प्रतिशत घटा, फिर भी बढ़ेगा राजनीतिक दबदबा
एक दिलचस्प बात यह भी है कि देश की कुल आबादी में युवाओं का प्रतिशत पहले के मुकाबले थोड़ा घटा है, क्योंकि देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है. 1988 में 18 से 29 साल के युवाओं की हिस्सेदारी कुल मतदाताओं में 38.3% थी, जो 2024 में घटकर 30.1% रह गई. अब साल 2029 के आम चुनावों में यह हिस्सेदारी घटकर 27.8% रह जाएगी. इसका मतलब ये है कि दशक के अंत तक हर 4 में से लगभग 1 मतदाता ही 1829 वर्ष की आयु का होगा.

प्रतिशत घटने के बावजूद इनका प्रभाव सबसे ज्यादा क्यों होगा?
मतदाताओं में युवाओं की हिस्सेदारी घटने का मतलब ये नहीं कि उनका प्रभाव कम होगा, क्योंकि इस युवा पीढ़ी के पास सिर्फ संख्या नहीं बल्कि जबरदस्त डिजिटल ताकत, बड़ी सोच और सोशल मीडिया के जरिए मिनटों में एकजुट होने की क्षमता है. NEET विवाद इसका ताजा और सबसे बड़ा सबूत है कि यह पीढ़ी कितनी जल्दी किसी भी मुद्दे को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना सकती है.

युवाओं के इस उभार के साथसाथ देश की आबादी का ढांचा भी बदल रहा है. भारत में बच्चों का अनुपात घट रहा है और अधेड़ व बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.पुरुषों में यह हिस्सा 1989 के 45.2% से घटकर 2029 में 27.8% रहने का अनुमान है, जबकि महिलाओं में भी यह 44.8% से घटकर 27.3% पर आ जाएगा.

मध्यम और बुजुर्ग वर्ग में बढ़ोतरी
46 से 61 साल के लोगों की हिस्सेदारी लगभग 18% तक पहुंच चुकी है. जबकि 62 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की आबादी दोगुनी होकर लगभग 1011% होने का अनुमान है.

कोई भी पार्टी हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से शुरू हुआ एक आंदोलन केवल परीक्षा लीक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारत की नई पीढ़ी के राजनीतिक उभार की हुंकार बन गया. जब 2029 में भारत अपनी अगली सरकार चुनेगा, तब यही 38 करोड़ युवा सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखेंगे. एक ऐसी चुनावी ताकत, जिसे कोई भी पार्टी हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती, क्योंकि आज के ये बच्चे भारत की पहली ऐसी पीढ़ी हैं, जो तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम है और किसी भी मुद्दे को मिनटों में राष्ट्रीय बहस में बदल सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY