मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
इन 3 वजहों से दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार 10% टूटा, 20 मिनट तक बंद रही ट्रेडिंग​ | UP OTS Scheme 2026: लखनऊ में गृहकर बकायेदारों को बड़ी राहत, 15 अगस्त से शुरू होगी OTS योजना, घर बैठे मिलेगा ब्याज माफी का लाभ​ | रोज ऑफिस आने-जाने के लिए नहीं बना ये स्कूटर! जानिए इस धांसू मॉडल की 5 बड़ी खूबियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक तरफ ईरान के साथ बातचीत तो दूसरी तरफ ट्रंप की चेतावनी, कहा- उन्हें हरा देंगे​

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वॉशिंगटन की ईरान के साथ अच्छी बातचीत हो रही है और उम्मीद जताई कि बातचीत से कोई समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कूटनीति नाकाम रही तो अमेरिका फिर से सैन्य हमले शुरू कर देगा। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप […]

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वॉशिंगटन की ईरान के साथ अच्छी बातचीत हो रही है और उम्मीद जताई कि बातचीत से कोई समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कूटनीति नाकाम रही तो अमेरिका फिर से सैन्य हमले शुरू कर देगा।

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि डील होने की असल संभावना है लेकिन यह भी साफ किया कि सैन्य कार्रवाई का विकल्प अभी भी खुला है। उन्होंने कहा, “हमारी अच्छी बातचीत हो रही है। मुझे लगता है कि कुछ होने की अच्छी संभावना है और अगर ऐसा होता है तो अच्छी बात है, अगर नहीं होता है तो हम वही करेंगे जो दो दिन पहले कर रहे थे।”

‘अभी तो दोस्ताना बातचीत चल रही है’
बाद में मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया और कहा कि ईरान को सिर्फ लालच देकर नहीं मनाया जा सकता। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, “आप उन्हें रिश्वत नहीं दे सकते। आपको उन्हें हराना होगा और हम उन्हें बुरी तरह हराएंगे लेकिन देखते हैं क्या होता है। अभी तो बहुत दोस्ताना बातचीत चल रही है।”

मिडिल ईस्ट में बना हुआ है तनाव
ट्रंप के बयानों के बावजूद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। सऊदी अरब, जॉर्डन और इराक में सोमवार को ड्रोन हमलों की खबर मिली, जिससे पता चलता है कि अमेरिकी बमबारी अभियान रुकने के बावजूद दुश्मनी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। करीब पांच महीने के टकराव के बाद ट्रंप ने अचानक अपनी नीति बदलते हुए शनिवार को ईरान के खिलाफ दो हफ्ते से चल रहे हवाई हमले रोक दिए थे।

ईरान ने क्या कहा?
ईरान ने कहा कि उसने कूटनीति का रास्ता नहीं छोड़ा है लेकिन वॉशिंगटन से बातचीत की कोशिश करने की खबरों को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदानप्रदान जारी है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान द्वारा बातचीत की गुजारिश करने के दावे मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा, “यह हमारे डीएनए में नहीं है।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY