सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Parliament Monsoon Session NEET Paper Leak Bill: पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, संसद की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित​ | जिम्बाब्वे में फ्लॉप Abhishek Sharma होंगे बाहर! Sanju Samson को T20I टीम में लाने की Srikkanth की मांग​ | धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर सियासी घमासान, भाजपा ने ‘जिंदाबाद’ तो विपक्ष ने ‘पेपर चोर’ के लगाए नारे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं’, जयराम रमेश के तंज पर धर्मेद्र प्रधान ने दिया जवाब​

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। धर्मेंद्र प्रधान कार से उतरे, मुस्कुराए, हाथ जोड़कर नमस्ते किया और सत्ताधारी पार्टी के सांसदों की हौसलाअफजाई और धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारों के बीच संसद की ओर बढ़ने लगे। संसद के बाहर बीजेपी और एनडीए […]

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। धर्मेंद्र प्रधान कार से उतरे, मुस्कुराए, हाथ जोड़कर नमस्ते किया और सत्ताधारी पार्टी के सांसदों की हौसलाअफजाई और धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारों के बीच संसद की ओर बढ़ने लगे।

संसद के बाहर बीजेपी और एनडीए के सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया। वहां खुशी का माहौल था, सांसद चारों ओर जमा हो गए, एक सांसद ने तो पूर्व मंत्री के सिर पर एक पारंपरिक टोपी और कंधों पर शॉल भी पहनाई, जिससे ओडिशा के इस नेता के प्रति उनका समर्थन साफ झलकता है।

एक सांसद ने कहा कि यह पहली बार है कि जब किसी मंत्री ने बिना किसी आरोप का सामना किए इस्तीफा दिया है। शनिवार को शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने वाले प्रधान से कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘ऐसा होता रहता है।’

मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार करते हुए कहा, ‘कुछ नहीं हुआ और आगे कहा, मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं, AC रूम में बैठकर एक्टिविज्म करने वाला नहीं हूं।’

धर्मेंद्र प्रधान को मिल सकती है संगठन में बड़ी भूमिका
कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी सांसद को पार्टी संगठन में कोई भूमिका दी जा सकती है या उन्हें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान सौंपी जा सकती है।

उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने देशहित में अपना पद त्याग दिया है। उम्मीद है कि इस कदम से जनता और अपने संसदीय क्षेत्र संबलपुर में उनकी छवि और मजबूती होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY