सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने दोहराया वीरेंद्र सहवाग का कारनामा, 14 साल बाद बना ऐसा रिकॉर्ड​ | Delhi HC का बड़ा आदेश, Salman Khan की याचिका पर Kala Hiran Movie के सारे लिंक हटाने के निर्देश​ | न केरल, न कर्नाटक, दक्षिण में सबसे ज्यादा हिल स्टेशन किस राज्य में? जहां खूब जाते हैं भारतीय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Innova Hycross Facelift होगी पहले से ज्यादा स्टाइलिश, नया लुक और एडवांस फीचर्स बनाएंगे खास​

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस भारतीय बाज़ार में सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है. बता दें, वाहन निर्माता कंपनी अब इस प्रीमियम एमपीवी फेसलिफ्ट के मॉडल को लेकर आने वाली है. इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. चलिए आपको बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. […]

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस भारतीय बाज़ार में सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है. बता दें, वाहन निर्माता कंपनी अब इस प्रीमियम एमपीवी फेसलिफ्ट के मॉडल को लेकर आने वाली है. इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. चलिए आपको बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

टेस्टिंग के दौरान दिखी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान इस कार को दक्षिण भारत में देखा गया था. एमपीवी का मूल आकार बरकरार रखा गया है, जबकि पीछे के हिस्से में टेल लैंप में थोड़ा बदलाव किया गया है. टेल लैंप में नए एलईडी एलिमेंट जोड़कर एमपीवी को और भी प्रीमियम लुक दे सकती है. टेस्ट मॉडल में शार्कफिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर, रियर वाइपर और रियर डिफॉगर भी दिए गए हैं। उम्मीद है कि टोयोटा फेसलिफ्ट के तहत रियर बंपर को भी नया रूप देगी.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस साइड लुक

साइड से देखने पर, मौजूदा मॉडल के समान अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. हालांकि, को मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने के लिए नए अलॉय व्हील डिजाइन या फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है. फ्रंट में, एमपीवी को स्लीकर एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं, जबकि फ्रंट ग्रिल और नोज सेक्शन में महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद है.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस केबिन

कार का केबिन दमदार है. मौजूदा हाइक्रॉस में 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जिसका आकार लगभग पहले जैसा ही है. नए इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा, हमें उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट में अपडेटेड 360डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और संभवतः वेंटिलेटेड रियर सीटें भी मिलेंगी. यह देखना बाकी है कि टोयोटा इंटीरियर के लिए कोई नया कलर थीम पेश करेगी या मौजूदा थीम को बरकरार रखेगी. यह भी उम्मीद है कि हाई वेरिएंट में ADAS फीचर्स मिलते रहेंगे.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस इंजन

इंजन की बात करें तो, इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन ऑप्शन बरकरार रहने की उम्मीद है. इसमें 2.0लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0लीटर स्ट्रॉन्गहाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन जारी रहने की संभावना है.नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 173 पीएस की शक्ति और 204 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसे सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. स्ट्रॉन्गहाइब्रिड वर्जन में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलाकर लगभग 184 पीएस की पावर जनरेट होती है और इसे ईसीवीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY