सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Parliament Monsoon Session NEET Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित​ | 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 5 ‘सुपर’ अपडेट! जानिए कब से बढ़ेगी आपकी सैलरी और पेंशन​ | Kriti Sanon Birthday: Heropanti से शुरू हुआ सफर, Engineering छोड़ आज बनीं Bollywood की सफल Producer-Actress​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

अब सस्ती पड़ेगी इलेक्ट्रिक कार, BaaS मॉडल से बैटरी का झंझट खत्म; 1Km का खर्च ₹2.6 से शुरू​

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनकी ज्यादा कीमत अभी भी कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती है. इसी समस्या का समाधान BatteryasaService मॉडल बनकर सामने आया है. इस सुविधा में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाते. बैटरी अलग से किराये […]

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनकी ज्यादा कीमत अभी भी कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती है. इसी समस्या का समाधान BatteryasaService मॉडल बनकर सामने आया है. इस सुविधा में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाते. बैटरी अलग से किराये पर मिलती है और उसके लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क देना होता है. इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Kia Syros EV

Kia ने अपनी नई के साथ BaaS सुविधा शुरू की है. इसकी सामान्य कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होती है, लेकिन BaaS प्लान चुनने पर इसे ₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. बैटरी के लिए ₹3.30 प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा. यह EV 42kWh और 51.4kWh बैटरी विकल्प के साथ आती है और एक बार चार्ज होने पर 526 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है.

MG Comet EV

अगर आपका बजट कम है, तो भी अच्छा ऑप्शन है. इसकी सामान्य शुरुआती कीमत ₹7.63 लाख है, लेकिन BaaS के साथ इसे ₹4.92 लाख में खरीदा जा सकता है. इसके लिए ₹3.20 प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज देना होगा.

Tata Punch.ev

Tata Punch.ev भी BaaS मॉडल में आती है. इसका बेस वेरिएंट सामान्य तौर पर ₹9.69 लाख का है, लेकिन BaaS चुनने पर इसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख रह जाती है. बैटरी इस्तेमाल करने के लिए केवल ₹2.60 प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा.

Tata Tiago.ev

Tata Tiago.ev फेसलिफ्ट भी इस सुविधा के साथ आती है. इसकी सामान्य कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होती है, जबकि BaaS के साथ इसे ₹4.69 लाख में खरीदा जा सकता है. इसका बैटरी किराया भी ₹2.60 प्रति किलोमीटर है.

Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara भी BaaS ऑप्शन के साथ आती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹15.99 लाख है, लेकिन BaaS प्लान के तहत इसे ₹10.99 लाख में खरीदा जा सकता है. बैटरी किराया वेरिएंट के मुताबिक ₹3.99 से ₹4.39 प्रति किलोमीटर तक है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY