अगर आप रोजाना बाइक से ऑफिस जाते हैं और ऐसी मोटरसाइकिल चाहते हैं जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ अच्छा माइलेज भी दे, तो 350cc सेगमेंट की कई बाइक्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. पहले इस सेगमेंट की बाइक्स को सिर्फ लंबी यात्राओं के लिए पसंद किया जाता था, लेकिन अब बेहतर इंजन, आरामदायक राइड और आधुनिक फीचर्स की वजह से लोग इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी खरीद रहे हैं.

Royal Enfield Hunter 350
शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए एक शानदार ऑप्शन मानी जाती है. इसमें 349cc का Jसीरीज इंजन मिलता है, जो लगभग 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका हल्का वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन भीड़भाड़ वाली सड़कों पर बाइक को आसानी से चलाने में मदद करता है.
इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपर नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. माइलेज की बात करें तो यह बाइक करीब 36 से 38 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.
Royal Enfield Classic 350 और Meteor 350
अगर आपका रोज का सफर लंबा है, तो और Meteor 350 अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. Classic 350 अपने शानदार लुक और आरामदायक राइडिंग पोजिशन के लिए जानी जाती है, जबकि Meteor 350 क्रूजर स्टाइल में आती है और लंबी दूरी पर भी आरामदायक सफर का एक्सपीरियंस देती है.
दोनों बाइक्स में 349cc का इंजन मिलता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ ड्यूलचैनल ABS जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी मिलती हैं। इनका माइलेज लगभग 35 से 37 kmpl तक बताया जाता है.
Honda H’ness CB350
अगर आप कम वाइब्रेशन और ज्यादा माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो Honda H’ness CB350 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसमें 348.36cc का इंजन दिया गया है, जो करीब 20.8 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.इसका हल्का क्लच शहर के ट्रैफिक में बारबार गियर बदलने को आसान बनाता है. सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है, जो लगभग 40 से 42 kmpl तक पहुंच सकता है.
अगर आपका रोजाना ऑफिस आनाजाना लंबा है और आप ऐसी बाइक चाहते हैं जिसमें पावर, आराम और माइलेज तीनों का अच्छा संतुलन मिले, तो ये 350cc बाइक्स आपकी जरूरतों को अच्छी तरह पूरा कर सकती हैं.