शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
2027 Hyundai Creta होगी पूरी तरह बदली हुई; नया लुक, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और बड़ा केबिन बनेगा खास​ | हर महीने कटता है PF? जानिए ₹25,000 की सैलरी पर रिटायरमेंट तक कितना मिलेगा पैसा​ | 2027 तक भारत में लॉन्च होंगी टाटा और महिंद्रा की ये 3 धांसू एसयूवी, नेक्सन से लेकर विजन एस तक शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजीपुर में तलाक की सुलह बैठक बनी रणभूमि… जेल कांस्टेबल और पत्नी पक्ष के बीच सड़क पर चले जूते-चप्पल​

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में पतिपत्नी के बीच का वैवाहिक विवाद उस समय सार्वजनिक तमाशे में बदल गया, जब तलाक के मामले में सुलहसमझौते के लिए पहुंचे पतिपत्नी और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जूतेचप्पल तक चलने लगे. इस […]

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में पतिपत्नी के बीच का वैवाहिक विवाद उस समय सार्वजनिक तमाशे में बदल गया, जब तलाक के मामले में सुलहसमझौते के लिए पहुंचे पतिपत्नी और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जूतेचप्पल तक चलने लगे. इस दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चित्रकूट जिले में जेल कांस्टेबल के पद पर तैनात युवक का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है. इसी सिलसिले में दोनों पक्ष आपसी सुलह और बातचीत के लिए गाजीपुर पहुंचे थे. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होनो लगी.

जमकर चले जूतेचप्पल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकदूसरे से भिड़ गए. सड़क पर धक्कामुक्की, हाथापाई और जूतेचप्पल चलने लगे. घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं लोगों का कहना है कि वैवाहिक विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही संभव है. पतिपत्नी के बीच मतभेद होने पर परिवार और काउंसलिंग की मदद लेना अधिक बेहतर विकल्प है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY