शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
फिलीपींस के बाद भारत दुनिया काे सबसे ज्यादा नाविक देने वाला देश कैसे बना?​ | पास्ता से बनाएं अलग-अलग टेस्टी रेसिपीज़, हर किसी को आएगी खूब पसंद​ | सड़क पर लोहे की शीट्स और ठोंकी गईं कीलें, दिल्ली पुलिस की जंतर-मंतर पर अभेद्य किलाबंदी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फर्जी दस्तावेज, हिंदू पहचान और हवाला कनेक्शन… राजस्थान के 4 शहरों में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के नेटवर्क का भंडाफोड़​

Rajasthan Crime News: राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और उनके नेटवर्क की परतें अब एकएक कर खुलने लगी हैं. नागौर, भीलवाड़ा और अजमेर में हुई कार्रवाइयों के बाद मिले अहम इनपुट के आधार पर जयपुर पुलिस ने नारायण विहार इलाके में छापेमारी कर रूबिया नाम की एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत […]

Rajasthan Crime News: राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और उनके नेटवर्क की परतें अब एकएक कर खुलने लगी हैं. नागौर, भीलवाड़ा और अजमेर में हुई कार्रवाइयों के बाद मिले अहम इनपुट के आधार पर जयपुर पुलिस ने नारायण विहार इलाके में छापेमारी कर रूबिया नाम की एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने जयपुर से दो अन्य बांग्लादेशी युवकों को भी गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार महिला ने भारत में अवैध रूप से रहने के लिए हिंदू रीतिरिवाज अपना रखे थे. वह मांग में सिंदूर लगाती थी और गले में मंगलसूत्र पहनती थी. महिला के मोबाइल से एक हिंदू युवक के साथ शादी की तस्वीरें भी मिली हैं. जयपुर के DCP साउथ राजर्षि राज के अनुसार, पुलिस यह जांच कर रही है कि यह विवाह वास्तविक है या महज पहचान छिपाने के लिए रचाया गया नाटक.

चार शहरों में एक जैसा पैटर्न और देह व्यापार नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर से पकड़ी गई महिलाओं के बीच आपसी कनेक्शन के संकेत मिले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन महिलाओं ने अलगअलग स्थानों पर पहचान छिपाने के लिए हिंदू युवकों से शादी की थी. पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि ये महिलाएं कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क के जरिए अवैध रास्ते से भारत लाई गई थीं. हालांकि, इनके किसी संगठित देशविरोधी गतिविधि से जुड़े होने पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कोलकाता हवाला कनेक्शन और फर्जी आधार कार्ड

वित्तीय लेनदेन और फर्जी दस्तावेजों की जांच भी तेजी से चल रही है. भारत में अवैध गतिविधियों या काम से कमाए गए पैसे कोलकाता स्थित एजेंटों के माध्यम से हवाला के जरिए बांग्लादेश भेजे जाते थे. महिला के पास से एक भारतीय आधार कार्ड मिला है, जिसके फर्जी होने का संदेह है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह कार्ड किस गिरोह की मदद से बनवाया गया. आरोपी महिला असम सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट तो मिला है, लेकिन उस पर भारत आनेजाने की कोई वैध इमिग्रेशन मुहर दर्ज नहीं है. फिलहाल, जयपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY