शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ट्रंप टैरिफ के बाद बैकफुट पर क्यों आया चीन, क्या अमेरिका को जवाब नहीं देगा ड्रैगन?​ | Maruti Brezza का नया लुक तैयार! टर्बो इंजन, अंडरबॉडी CNG टैंक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ हुई लॉन्च​ | ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद और सूफी मोतीवाला का सहारा, Apoorva Mukhija का छलका दर्द, Lock Upp 2 में रो पड़ीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

हर रंग की नंबर प्लेट का होता है अलग मतलब, जानिए आपकी गाड़ी किस कैटेगरी में आती है​

सड़क पर चलते समय आपने अलगअलग रंगों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां जरूर देखी होंगी. किसी वाहन पर सफेद प्लेट होती है तो किसी पर पीली, हरी, काली या नीली। कई सरकारी और रक्षा वाहनों पर विशेष प्रकार की प्लेट भी देखने को मिलती है. दरअसल, नंबर प्लेट का रंग केवल दिखावे के लिए नहीं […]

सड़क पर चलते समय आपने अलगअलग रंगों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां जरूर देखी होंगी. किसी वाहन पर सफेद प्लेट होती है तो किसी पर पीली, हरी, काली या नीली। कई सरकारी और रक्षा वाहनों पर विशेष प्रकार की प्लेट भी देखने को मिलती है. दरअसल, नंबर प्लेट का रंग केवल दिखावे के लिए नहीं होता, बल्कि यह वाहन की श्रेणी और उसके उपयोग की जानकारी देता है. यही वजह है कि भारत में अलगअलग तरह के वाहनों के लिए अलग रंग की नंबर प्लेट निर्धारित की गई है.

नंबर प्लेट जरूरी होता है

हर वाहन के लिए अनिवार्य होती है. यह वाहन की आधिकारिक पहचान होती है और इसी पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी रिकॉर्ड रहती है. ट्रैफिक नियमों के पालन, दुर्घटना, चोरी या किसी कानूनी जांच के दौरान यही नंबर प्लेट सबसे अहम भूमिका निभाती है. इसलिए इसे हमेशा साफ, सही तरीके से लगी हुई और आसानी से पढ़ी जा सकने वाली स्थिति में रखना जरूरी है.

सफेद नंबर प्लेट

सबसे आम सफेद नंबर प्लेट निजी वाहनों के लिए होती है. सफेद बैकग्राउंड पर काले अक्षरों वाली यह प्लेट कार, बाइक और स्कूटर जैसे पर्सनल वाहनों पर लगाई जाती है. ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किराये पर यात्रियों या सामान ढोने के लिए नहीं किया जा सकता.

पीली नंबर प्लेट

व्यावसायिक वाहनों की पहचान होती है। टैक्सी, बस, ट्रक, ऑटो और स्कूल वैन जैसी गाड़ियों में पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षर होते हैं. इन वाहनों के संचालन के लिए आवश्यक परमिट और कई मामलों में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है.

काली नंबर प्लेट

काली नंबर प्लेट आमतौर पर सेल्फड्राइव रेंटल वाहनों पर लगाई जाती है. ये कमर्शियल रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियां होती हैं, लेकिन इन्हें किराये पर लेने वाला व्यक्ति सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चला सकता है.

हरी नंबर प्लेट

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हरी नंबर प्लेट निर्धारित की गई है. निजी EV पर हरे रंग की प्लेट में सफेद अक्षर होते हैं, जबकि कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों में पीले अक्षरों का इस्तेमाल किया जाता है.

लाल नंबर प्लेट

इसके अलावा लाल नंबर प्लेट अस्थायी रजिस्ट्रेशन वाले नए वाहनों के लिए होती है. नीली नंबर प्लेट विदेशी दूतावासों और राजनयिक अधिकारियों के वाहनों पर लगाई जाती है. वहीं सेना के वाहनों पर ऊपर की ओर बना Broad Arrow चिन्ह होता है, जबकि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और अन्य शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारियों के आधिकारिक वाहनों पर भारत के राजचिह्न वाली विशेष लाल प्लेट इस्तेमाल की जाती है.

BH सीरीज नंबर प्लेट

आजकल BH नंबर प्लेट भी काफी चर्चा में है. यह उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिनका नौकरी के कारण अलगअलग राज्यों में बारबार तबादला होता है. इस सीरीज की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि राज्य बदलने पर वाहन का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय और प्रक्रिया दोनों की बचत होती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY