कुछ साल पहले तक सनरूफ केवल महंगी और प्रीमियम कारों में देखने को मिलता था, लेकिन अब कम बजट वाली कई कारों में भी यह फीचर मितलता है. अगर आपका बजट 9 लाख रुपये से कम है और आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसमें सनरूफ के साथ अच्छे फीचर्स भी मिलें, तो बाजार में कुछ शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. चलिए आपको इन गाड़ियों के बारे में बताते हैं.

Tata Altroz Pure S
का Pure S वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो प्रीमियम हैचबैक में सनरूफ चाहते हैं. इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा 8इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, ऑटोफोल्डिंग ORVM और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 1.2लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है, जबकि AMT और CNG ऑप्शन में भी आती हैं. इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.76 लाख रुपये है.
Tata Punch Pure Plus S
अगर आपकी पसंद हैचबैक नहीं बल्कि माइक्रो SUV है, तो बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. यह पंच का सबसे किफायती सनरूफ वाला वेरिएंट है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट वाला 8इंच टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा, रियर AC वेंट्स, ऑटो हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें भी 1.2लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 87 bhp और 115 Nm आउटपुट देता है. ग्राहक जरूरत के अनुसार AMT या CNG वेरिएंट भी चुन सकते हैं. इसकी कीमत भी 8.76 लाख रुपये रखी गई है.
Hyundai i20 Magna
इस सूची में Hyundai i20 Magna सबसे कम कीमत वाली सनरूफ कार है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है. हालांकि, इस वेरिएंट में कंपनी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं देती, लेकिन इलेक्ट्रिक ORVM, रियर AC वेंट्स, चारों पावर विंडो, फ्रंट और रियर स्पीकर्स तथा हैलोजन हेडलैंप जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. इसमें 1.2लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह केवल 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. अगर आप टचस्क्रीन फीचर्स चाहते हैं, तो कंपनी का Sportz वेरिएंट बेहतर विकल्प हो सकता है, हालांकि इसकी कीमत अधिक है.