शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
150% से 75% हुई इंपोर्ट ड्यूटी! FTA के बाद बदल जाएगा भारत का स्कॉच बाजार​ | वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया: डैरेन सैमी​ | 74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रक्षक ही बने भक्षक! भोपाल में नाबालिग छात्रा से रेप के आरोप में SAF के 2 आरक्षक गिरफ्तार​

Bhopal News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में SAF के दो आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने छात्रा को अपनी बेटी के जन्मदिन का बहाना बनाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं दूसरे आरोपी पर घटना के […]

Bhopal News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में SAF के दो आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने छात्रा को अपनी बेटी के जन्मदिन का बहाना बनाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं दूसरे आरोपी पर घटना के दौरान बाहर खड़े होकर पहरा देने का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

बेटी के जन्मदिन का बहाना बनाकर बुलाया

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 जुलाई की शाम की है. मुख्य आरोपी संतोष सेन, जो कि SAF में आरक्षक है. इस समय धार जिले में उसकी तैनाती है. संतोष ने एक परिचित के मोबाइल फोन से छात्रा को कॉल किया. उसने अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया. शाम करीब 6:30 बजे छात्रा लाल परेड ग्राउंड के पास पहुंची. वहां संतोष सेन अपने साथी आरक्षक जितेंद्र राजपूत के साथ कार में मौजूद था. कार में जितेंद्र राजपूत का छोटा बेटा भी मौजूद था.

दूसरे आरोपी पर पहरा देने का आरोप

आरोप है कि संतोष सेन छात्रा को एमपी नगर स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं दूसरा आरोपी जितेंद्र राजपूत मकान के बाहर खड़ा रहा. आनेजाने वालों पर नजर रखता रहा. घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे. सबसे पहले कमला नगर थाने में जीरो FIR दर्ज की गई. बाद में मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का होने के कारण केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायत मिलते ही दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, BNS और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ पॉक्सो, BNS और एससी/एसटी एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY