गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP: पत्नी के लिए खरीदी थी साड़ी, उसी से लगा लिया फंदा… ऐसा क्या हुआ कि युवक ने दे दी जान?​ | नीट पेपर लीक केस में केंद्र सरकार का एक्शन: उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार बने नए सेक्रेटरी​ | ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

7 मैचों बाद मिली पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया पहली जीत का श्रेय​

श्रेयस अय्यर ने 2 सीरीज और 7 मैच हारने के बाद पहली बार बतौर कप्तान जीत हासिल की है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत को लगातार 2 सीरीज में आयरलैंड और इंग्लैंड […]

श्रेयस अय्यर ने 2 सीरीज और 7 मैच हारने के बाद पहली बार बतौर कप्तान जीत हासिल की है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत को लगातार 2 सीरीज में आयरलैंड और इंग्लैंड के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

अब पहली बार उन्होंने अपनी कप्तानी में जीत हासिल करने के बाद इस जीत का श्रेय खुद को और कोच वीवीएस लक्ष्मण को न देते हुए एक खिलाड़ी को दिया है. श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Shreyas Iyer ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी पहली जीत का श्रेय

भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार किसी मैच में जीत मिली है, इससे पहले टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय कप्तान ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने तेज गेंदबाज मयंक यादव को देते हुए कहा कि

“शानदार. उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा और मुझे अपनी पहली जीत मिली, इससे ज़्यादा खुशी मुझे नहीं हो सकती.”

अपनी टीम के परिस्थितियों के अनुकूल ढलने पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“बिल्कुल, जैसा कि मैंने पहले बताया, मुझे उछाल का अंदाज़ा था और इस विकेट पर अच्छाखासा उछाल था, खासकर हार्ड लेंथ से और शुरुआत में पिच में उतारचढ़ाव भी था. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि दोनों पारियों में ऐसा ही था, लेकिन मयंक ने जिस तरह से गेंदबाजी की, अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रखते हुए, उन्होंने विरोधी टीम को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और फिर वैभव ने पावरप्ले में आकर हमें शानदार शुरुआत दी.”

Shreyas Iyer ने जिम्बाब्वे के तारीफों के बांधे पूल

क्या आपको थोड़ी चिंता है कि आपने उन्हें थोड़ा जल्दी आउट नहीं किया, जिससे वे 120 रन पार कर पाए? इस सवाल के जवाब में श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की तारीफ़ की और कहा कि वो इससे नाखुश नही हैं.

श्रेयस अय्यर ने अपनी रणनीति के बारे में बात की इसके साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ़ की. श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“हर टीम में एक ऐसा बल्लेबाज होता है जो टीम को पूरी ताकत से आगे ले जाकर एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकता है. मुझे लगता है कि उन्होंने विकेट का अच्छी तरह से विश्लेषण किया और उन्होंने साझेदारियां बनानी शुरू कर दीं. तभी मैंने अपने गेंदबाजों को भी रोटेट करने का सोचा और यह सुनिश्चित करना चाहा कि उन्हें अच्छी लय मिले, क्योंकि हमें यहां दो और मैच खेलने हैं. इसलिए, सभी को गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने का मौका मिलना, वास्तव में उन्हें काफी आत्मविश्वास भी देता है.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY