गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP: पत्नी के लिए खरीदी थी साड़ी, उसी से लगा लिया फंदा… ऐसा क्या हुआ कि युवक ने दे दी जान?​ | नीट पेपर लीक केस में केंद्र सरकार का एक्शन: उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार बने नए सेक्रेटरी​ | ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: पत्नी के लिए खरीदी थी साड़ी, उसी से लगा लिया फंदा… ऐसा क्या हुआ कि युवक ने दे दी जान?​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद से आहत एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी के लिए खरीदी गई साड़ी को ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. सूचना […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद से आहत एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी के लिए खरीदी गई साड़ी को ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला पतिपत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

शादी के बाद शुरू किया था नया जीवन

जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र के प्रीत विहार, खुशहालपुर निवासी पवन सैनी की हाल ही में शादी हुई थी. शादी के बाद वह अपने परिवार से अलग होकर मकान की दूसरी मंजिल पर पत्नी के साथ रह रहा था. परिवार को उम्मीद थी कि नवदंपती का जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर तनाव और मनमुटाव चल रहा था.

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने के बाद पतिपत्नी अलगअलग कमरों में सोने चले गए. इसी दौरान मानसिक तनाव में आए पवन ने घर की अलमारी में रखी पत्नी की साड़ी निकाली और उसी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गया.

सुबह पत्नी ने देखा तो उड़ गए होश

बुधवार सुबह जब पवन की पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव पंखे से लटका देखकर वह चीख पड़ी. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते घटना की जानकारी पूरे मोहल्ले में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए. घटना से परिवार और पड़ोसियों में मातम छा गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने शुरू की जांच

मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पतिपत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और समय की पुष्टि होगी. रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY