बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा​ | मध्यप्रदेश को मिलेगा नया मुख्य सचिव: CS अनुराग जैन नीति आयोग के CEO नियुक्त, 31 अगस्त को होंगे CS के पद से रिटायर​ | Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kuldeep Yadav सीरीज हार के बाद नही लौटेंगे भारत, इस टीम के खेलेंगे 50 ओवर के मुकाबले​

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेले गए दस लिमिटेड ओर मैचों में से किसी में भी कुलदीप को खेलने का मौका नहीं मिला। यह दौरा पिछले रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे मैच के साथ खत्म हुआ। कुलदीप ने एक बयान में कहा, “मुझे हमेशा से इंग्लैंड के हालात […]

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेले गए दस लिमिटेड ओर मैचों में से किसी में भी कुलदीप को खेलने का मौका नहीं मिला। यह दौरा पिछले रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे मैच के साथ खत्म हुआ।

कुलदीप ने एक बयान में कहा, “मुझे हमेशा से इंग्लैंड के हालात में खेलने की चुनौती पसंद रही है और मैनेजमेंट से बात करने के बाद, मैं टीम से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हो गया। मैं हेडिंग्ले में अपने समय के दौरान सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”

बता दें कि कुलदीप अभी तक तीन बार भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हैं और उन्हें इस देश में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है। 2018 में लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच और उस मुकाबले में भी उन्हें सिर्फ नौ ओवर गेंदबाजी मिली थी।

उन्होंने आखिरी बार जून में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था और कुल मिलाकर 18 टेस्ट मैचों में 22.35 की औसत से 79 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है 121 मैचों में 194 विकेट, जिसमें 25 रन देकर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दो टीमों का भी हिस्सा रहे हैं।

कुलदीप इस सीज़न में चैंपियनशिप में खेलने वाले भारत के दूसरे एक्टिव स्पिनर हैं। स्पिनर मानव सुथार वार्विकशायर की टीम से खेल रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY