बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा​ | मध्यप्रदेश को मिलेगा नया मुख्य सचिव: CS अनुराग जैन नीति आयोग के CEO नियुक्त, 31 अगस्त को होंगे CS के पद से रिटायर​ | Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सरेंडर करो या…’, सुप्रीम कोर्ट ने हनीमून कांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को दिए दो ऑप्शन​

इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ दाखिल मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के वकील को दो विकल्प दिया और पूछा कि क्या सोनम रघुवंशी सरेंडर करेगी या कोर्ट उनकी जमानत रद्द करने पर विस्तार से सुनवाई कर […]

इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ दाखिल मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के वकील को दो विकल्प दिया और पूछा कि क्या सोनम रघुवंशी सरेंडर करेगी या कोर्ट उनकी जमानत रद्द करने पर विस्तार से सुनवाई कर फैसला देगा। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को करेगा।

सोनम ने खुद किया था सरेंडर
मेघालय सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सोनम ने खुद सरेंडर किया। सोनम को खुद पता था कि किस गुनाह में उसकी तलाश है। उन्होंने कहा कि सोनम को गिरफ्तारी के आधार बताए गए। उसके भाई को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। उसने खुद उन पेपर पर हस्ताक्षर किए जिनके मुताबिक उसे गिरफ्तारी के आधार बता दिए गए हैं और उसके घरवालों को गिरफ्तारी के बारे में बता दिया गया है।

केवल टाइपिंग की थी गलती
तुषार मेहता ने कहा कि गिरफ्तारी के दस्तावेज में हुई गलती केवल टाइपिंग की गलती थी। सोनम को पहले से पता था कि उस पर हत्या का आरोप है पुलिस उसे खोज रही है, इसलिए इस गलती से उसके मामले पर कोई खास असर नहीं पड़ता। वहीं, सोनम रघुवंशी के वकील ने कहा कि इस मामले को मीडिया हाइप दिया गया है। यह सर्कमस्टेंशियल एविडेंस का मामला है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए दो विकल्प
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के वकील से कहा कि कोर्ट के पास दो विकल्प हैं, या तो हम मेरिट पर विचार करेंगे और ऑर्डर पास करेंगे। या हम गवाहों की जांच होने तक आपको सरेंडर करने का ऑर्डर पास करेंगे, फिर हम इसे मेरिट पर देखेंगे। हमारा सुझाव है कि आप इंस्ट्रक्शन लें और वापस आएं।

झूठा फंसाया गया
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में आरोपी सोनम रघुवंशी की ओर से खुद को बेगुनाह बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उसके खिलाफ अभियोजन का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर उसे दोषी नहीं माना जा सकता है।

राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया
जबकि राज्य सरकार की ओर से एसजी तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि दस्तावेज में केवल एक कानूनी धारा का नंबर टाइप करने में गलती हुई थी। इतनी छोटी तकनीकी गलती के आधार पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए। तुषार मेहता ने कहा कि जमानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY