मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH​

सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। पहले इस प्रोटेस्ट से दूरी बनाने वाले दिलजीत ने अब […]

सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
पहले इस प्रोटेस्ट से दूरी बनाने वाले दिलजीत ने अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज जो हुआ वह बहुत बुरा था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मैं अधिकारियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को सुनें। जनता की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।”

किसान आंदोलन के दौर को किया याद

दिलजीत ने अपनी पोस्ट में किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें अंदाजा है कि इस बयान के बाद उन्हें फिर से निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने लिखा, “मुझ पर पहले भी कई बार एंटीनेशनल होने का टैग लग चुका है। अब भी मुझे देशद्रोही ही कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे बहुत सी ट्रोलिंग और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिन्हें मैं बयां भी नहीं कर सकता… बाकी रब सब देख रहा है, बाबा भली करेगा।”

पहले क्यों बनाई थी दूरी?

इससे पहले जुलाई की शुरुआत में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने दिलजीत से सीजेपी के इस प्रोटेस्ट से जुड़ने के बारे में पूछा था, तो उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया था। तब उन्होंने कहा था, “मुझे इन सबसे दूर रखो भाई… मैं एक आर्टिस्ट हूं, कोई नेता नहीं। मुझे नहीं पता आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं।” हालांकि, सोमवार को छात्रों पर हुए एक्शन के बाद दिलजीत खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY