मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अनिल अग्रवाल ने बेच दिए अपनी कंपनी के शेयर, वेदांता लिमिटेड में घटी हिस्सेदारी; क्यों कम हो रहा स्टैक?​

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी जून 2026 तक घटकर 54.72% रह गई है, जबकि विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। भारत के मशहूर माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। दरअसल, वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम हुई है। […]

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी जून 2026 तक घटकर 54.72% रह गई है, जबकि विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

भारत के मशहूर माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। दरअसल, वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम हुई है। कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, जून 2026 तक वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर का स्टैक 54.72 फीसदी है जो मार्च 2026 में 56.38 था। जहां, कंपनी में अनिल अग्रवाल की हिस्सेदारी कम हुई है तो विदेशी निवेशकों ने स्टैक बढ़ाया है।

अनिल अग्रवाल की घटती हिस्सेदारी

वेदांता लिमिटेड के मालिक अनिल अग्रवाल ने सितंबर 2023 से कंपनी में हिस्सेदारी लगातार घटाई है। सितंबर 2023 में कंपनी में प्रमोटर स्टैक 63.71 फीसदी था जो जून 2026 में 54.72 फीसदी रह गया है। हालांकि, कंपनी में अभी भी उनका कंट्रोलिंग स्टैक बरकरार है।

क्यों कम हो रहा प्रमोटर स्टैक?

सवाल है कि वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर लगातार स्टैक कम क्यों कर रहे हैं। इसका जवाब है कर्ज का दबाव और ग्रोथ के लिए नया फंड जुटाना। वेदांता लिमिटेड ने कई मौकों पर कर्ज को कम करने के लिए स्टैक सेल किया है, जबकि कई दफा ग्रोथ के लिए फंड भी जुटाया है। दरअसल, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने या कंपनी के विस्तार के लिए भी प्रमोटर्स बाजार में अपने शेयर बेचकर नकदी जुटाते हैं।

FIIs ने बढ़ाया वेदांता लिमिटेड में स्टैक

वेदांता लिमिटेड में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी जून 2026 तक 15.77 फीसदी हो गई है जो मार्च 2026 में 13.93 प्रतिशत थी। खास बात है कि FIIs सितंबर 2023 से वेदांता लिमिटेड में लगातार हिस्सेदारी बढ़ा रहा हैं। उस समय कंपनी में विदेशी निवेशकों का स्टैक 7.82 फीसदी था जो अब दोगुना होकर 15.77 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY