मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी के बाद मनाने लगा सुहागरात तो दुल्हन निकली किन्नर, फिर तो हद हो गई…​

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। यह भी आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन उससे अलग होने के बदले छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने […]

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। यह भी आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन उससे अलग होने के बदले छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर का है। इंद्रेश कुमार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। उसने इस संबंध में ससुराल पक्ष से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इंद्रेश का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है, जिससे वह मानसिक तनाव में है।

पहली पत्‍नी की कोराना से हो गई थी मौत
इंद्रेश के अनुसार, यह उसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी परवरिश में कठिनाइयों के कारण उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया। वर्ष 2024 में उसके फूफा ने फरीदाबाद में उसकी दूसरी शादी कराई थी। शादी का पूरा खर्च उन्होंने उठाया और बिचौलिए को करीब डेढ़ लाख रुपये भी दिए।

‘मेडिकल जांच के नाम पर तैयार नहीं होती थी पत्‍नी’
इंद्रेश का दावा है कि शादी के बाद उसे पत्नी के बारे में संदेह हुआ। उसने कई बार मेडिकल जांच कराने के लिए कहा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई। बाद में तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे पत्नी के किन्नर होने की जानकारी मिली। इंद्रेश का आरोप है कि अब ससुराल पक्ष उससे छह लाख रुपये की मांग कर रहा है और कह रहा है कि रकम देने पर ही उसका पीछा छोड़ा जाएगा।

महिला से मारपीट का वीडियो सामने आया
इस बीच, विवाद के दौरान महिला के आक्रामक व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, महिला के साथ कथित मारपीट का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इन दोनों वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस कर रही है जांच
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY