मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘सपा अपने नाम पर वोट मांगने से कतरा रही…’ ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव के PDA पर हमला​ | न धुआं, न गंध, कैसे मौत की नींद सुलाती है मीथेन गैस? सिक्किम टनल हादसे से उठा सवाल​ | कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई भारत की चिंता, 61% बढ़ गया ऑयल इंपोर्ट बिल!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोहित शर्मा के संन्यास पर खुलकर बोले कप्तान शुभमन गिल, बताया लॉर्ड्स में नही बल्कि इस टूर्नामेंट में खेलेंगे अंतिम मुकाबला​

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर तीसरे वनडे से पहले ऐसी खबर आई थी, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया था. हालांकि बाद में इस मामले में बीसीसीआई को भी आकर सफाई देनी पड़ी थी. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने बेहद शानदार प्रदर्शन […]

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर तीसरे वनडे से पहले ऐसी खबर आई थी, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया था. हालांकि बाद में इस मामले में बीसीसीआई को भी आकर सफाई देनी पड़ी थी. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया और 138 रनों की तूफानी पारी खेली.

भारतीय टीम को आज इंग्लैंड के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन रोहित शर्मा ने फैंस का दिन बना दिया. भारतीय टीम भले ही ये मुकाबला हार गई, लेकिन टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने सभी का दिल जीत लिया.

Rohit Sharma को लेकर क्या बोले शुभमन गिल

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच आज शतकीय साझेदारी देखने को मिली. रोहित शर्मा ने जब शतक जड़ा तो उस समय विराट कोहली मैदान पर उनके साथ मौजूद थे. रोहित शर्मा को उन्होंने गले लगाया और खास अंदाज में स्वागत किया. वहीं मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी रोहित शर्मा की तारीफ़ की है.

मैच के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ़ करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“उन्होंने पिछले कुछ सालों में दुनिया के अलगअलग हिस्सों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं इस बात से बहुत खुश हूँ कि रोहित भाई ने आज कैसी बैटिंग की, खासकर 140 रन बनाए और मुझे लगता है कि आखिर में विकेट थोड़ा धीमा हो गया था. उन रनों को बनाना आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उसे देखना वाकई बहुत शानदार था.”

शुभमन गिल ने तेज गेंदबाजों को माना हार का जिम्मेदार

भारतीय टीम शुरुआती 45 ओवरों तक मैच में बनी हुई थी, लेकिन अंतिम 4 ओवरों में तेजी से रन लुटाए. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया के हार पर बात करते हुए कहा कि

“हम 45वें ओवर तक मैच में थे. आखिरी तीन ओवर्स में काफी रन लुटा दिए थे. वहीं से हमारे हाथ से मैच निकल गया. हमें लगा कि अगर हमारे पास 40वें ओवर्स तक विकेट रहेंगे तो हम मुकाबले में बने रहेंगे. उस समय हम यह भी चाहते थे कि ज्यादा पीछे न रह जाएं. पावरप्ले के बाद हम चाह रहे थे कि छहसाढ़े छह रन प्रति ओवर आते रहे और आखिरी 10 ओवर में 10 रन के हिसाब से लक्ष्य का पीछा करें.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY