Suryakumar Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने वाले भारतीय खिलाड़ी और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके बाद खबर सामने आ रही है कि साल 2028 के T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ी की टीम में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रही है

हालांकि कप्तान पद से हटने के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर , भारतीय टीम को दो सीरीजों में एक भी जीत नहीं दिला पाए हैं। जिसके बाद BCCI ने सूर्यकुमार यादव की वापसी का रास्ता एक बार फिर बन गया है। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
Suryakumar Yadav सिर्फ 1 शर्त पर बना सकते हैं टीम इंडिया में जगह
BCCI ने एक रिपोर्ट में बताया कि मौजूदा समय में भारतीय T20 फॉर्मेंट में टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, लेकिन खिलाड़ी अगर चाहते हैं, तो वह एक बार फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं, तो ऐसे में उनको घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी होगी।
अगर सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन दिखा देते हैं, तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी वापसी टीम में हो सकती है। अब सूर्यकुमार यादव के फैंस रास्ता देख रहे हैं, कि टी20 विश्व कप विजेता कप्तान अब फिर कब भारतीय टीम में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे।
19 मुकाबलों में ऐसा रहा है Suryakumar Yadav का प्रदर्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने बीते साल 19 मैचों में लगातार अपना खराब प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आए हैं। इन 19 पारियों में खिलाड़ी ने अपने नाम एक भी अर्द्धशतक नहीं किया है।
वहीं इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान खिलाड़ी ने शुरुआत के मैचों में तो अच्छा प्रदर्शन दिखाया, जिसमें खिलाड़ी ने 5 मैचों में अर्द्धशतकीय पारी खेली है, लेकिन इसके बाद वह 8 मैचों में केवल 158 रन ही अपने खाते में जोड़ सके। इसके अलावा इस सीरीज के फाइनल मुकाबले में वह 0 रन पर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए।
IPL 2026 में भी खराब रहा है Suryakumar Yadav का प्रदर्शन
IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो इस सीजन में सूर्यकुमार यादव ने कुल 13 पारियां खेली, इस दौरान सूर्यकुमार ने 147.54 के स्ट्राइक रेट से अपने खाते में कुल 270 रन जोड़े थे।
अनुमान लगाया जा रहा है कि IPL में इस खराब प्रदर्शन के कारण ही सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।