शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
क्या लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपना अंतिम वनडे मुकाबला? भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दी अपनी मनसा​ | रोज की अरहर दाल को दें नया ट्विस्ट, ट्राई करें ये स्वादिष्ट रेसिपीज़​ | भारत की निजी स्पेस कंपनी ने किया कमाल! विक्रम-1 की उड़ान से खुलेंगे अरबों के कारोबार के रास्ते​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

44 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, फिल्मों से बिजनेस तक बनाया करोड़ों का साम्राज्य​

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक बिजनेसवुमन, फिल्म निर्माता और समाजसेवी भी हैं. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने मनोरंजन, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है. आज […]

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक बिजनेसवुमन, फिल्म निर्माता और समाजसेवी भी हैं. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने मनोरंजन, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है.

आज प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे सफल भारतीय हस्तियों में गिनी जाती हैं. आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, कमाई का जरिया और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में…

583 करोड़ रुपये की है प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति करीब 583 करोड़ रुपये है. वहीं उनके पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की नेटवर्थ करीब 666 करोड़ रुपये बताई जाती है. दोनों की कुल संपत्ति मिलाकर लगभग 1,250 करोड़ रुपये होती है. यानी इस पावर कपल के पास हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की दौलत है.

फिल्मों से करोड़ों की कमाई

प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह महेश बाबू के साथ बनने वाली अपनी नई फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं. इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल वेब सीरीज Citadel के लिए करीब 41 करोड़ रुपये की कमाई की. खास बात यह रही कि इस सीरीज में उन्हें अपने मेल कोएक्टर के बराबर फीस मिली. विदेशी वेब सीरीज और OTT प्रोजेक्ट्स के लिए भी प्रियंका हर एपिसोड के बदले लाखों डॉलर तक चार्ज करती हैं.

प्रोडक्शन हाउस और बिजनेस से भी होती है कमाई

फिल्मों के अलावा प्रियंका की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके बिजनेस से आता है. उनका अपना प्रोडक्शन हाउस Purple Pebble Pictures है, जिसने कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया है. इसके अलावा उन्होंने हेयर केयर ब्रांड Anomaly भी शुरू किया है, जिसे दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. प्रियंका कई टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल स्टार्टअप्स में भी निवेश कर चुकी हैं. इससे उनकी कमाई के कई अलगअलग सोर्स बन गए हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किसी एक ब्रांड का प्रचार करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. उनकी लोकप्रियता भारत के साथसाथ अमेरिका और यूरोप में भी काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उन्हें लगातार बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन मिलते रहते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY