शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CMO Clerk Rishwat: सीएमओ कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पेंशन फाइल पास कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपए​ | इंग्लिश नहीं आती, हिंदी में रटते थे स्क्रिप्ट… लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी, हुए अरेस्ट​ | आर्कटिक में भारत की एंट्री! रूस के साथ मिलकर बदल सकता है दुनिया का व्यापार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

RBI का बड़ा एक्शन! मुथूट फाइनेंस समेत 6 कंपनियों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या है वजह?​

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने पर मुथूट फाइनेंस समेत 6 वित्तीय कंपनियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. RBI ने कहा कि इन कंपनियों ने अलगअलग नियामकीय नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना […]

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने पर मुथूट फाइनेंस समेत 6 वित्तीय कंपनियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. RBI ने कहा कि इन कंपनियों ने अलगअलग नियामकीय नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना केवल नियमों के पालन में हुई कमी के कारण लगाया गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि इन कंपनियों के ग्राहकों की जमा राशि या लेनदेन पर कोई सीधा असर पड़ेगा.

किस कंपनी पर कितना जुर्माना लगा?

RBI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मुथूट फाइनेंस पर 5.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. अवेल फाइनेंशियल सर्विसेज पर सबसे ज्यादा 6.20 लाख रुपये का जुर्माना लगा. सत्या माइक्रोकैपिटल पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. PAN Emami Cosmed पर भी 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. धनी लोन्स एंड सर्विसेज पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. मुथूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस पर भी 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

मुथूट फाइनेंस की क्या गलती थी?

RBI के मुताबिक, मुथूट फाइनेंस ने ग्राहकों के खातों के जोखिम की समयसमय पर समीक्षा करने की उचित व्यवस्था नहीं बनाई थी. इसके अलावा, कंपनी के पास ऐसा मजबूत सॉफ्टवेयर सिस्टम भी नहीं था, जो संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की सही पहचान कर सके और समय पर उसकी रिपोर्टिंग कर सके. इसी वजह से कंपनी पर जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा अवेल पर पर इसलिए जुर्माना लगाया गया है कि क्योंकि उसे मैनेजिंग डायरेक्टर दो अन्य NBFC कंपनियों में भी निदेशक थे. साथ ही कंपनी ने एक ही ग्राहक या समूह को तय सीमा से ज्यादा कर्ज दिया था.

PAN Emami Cosmed की गलती क्या थी?

PAN Emami पर एक ही समूह की कंपनियों को तय सीमा से ज्यादा कर्ज देने के लिए दंडित किया गया है. इसके अलावा सत्या ने कुछ ऐसे लोन खातों को समय पर NPA घोषित नहीं किया, जिनका पुनर्गठन किया गया था. यह भी RBI के नियमों के खिलाफ है.

क्या ग्राहकों को चिंता करनी चाहिए?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कार्रवाई से इन कंपनियों के ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. RBI समयसमय पर बैंकों और गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों की जांच करता है. अगर किसी कंपनी से नियमों के पालन में कमी मिलती है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है. इसका मकसद वित्तीय व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाए रखना है. ऐसे कदमों से कंपनियां भविष्य में नियमों का बेहतर तरीके से पालन करती हैं और ग्राहकों का हित भी सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY