शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CMO Clerk Rishwat: सीएमओ कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पेंशन फाइल पास कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपए​ | इंग्लिश नहीं आती, हिंदी में रटते थे स्क्रिप्ट… लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी, हुए अरेस्ट​ | आर्कटिक में भारत की एंट्री! रूस के साथ मिलकर बदल सकता है दुनिया का व्यापार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोहित शर्मा नही लेंगे लॉर्ड्स में संन्यास, BCCI ने कहा नही हुई ऐसी कोई चर्चा, विश्व कप 2027 खेलेंगे हिटमैन!​

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर अब बीसीसीआई ने भी चुप्पी तोड़ी है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान ये खबर आई कि रोहित शर्मा, तीसरे वनडे में लॉर्ड्स में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा की […]

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर अब बीसीसीआई ने भी चुप्पी तोड़ी है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान ये खबर आई कि रोहित शर्मा, तीसरे वनडे में लॉर्ड्स में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा की जगह चयनकर्ता अब युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं.

इसी वजह से चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा से कहा कि अब वो आगे उनके साथ नही बढ़ना चाहते हैं. इसी रिपोर्ट्स के आधार पर रोहित शर्मा के संन्यास की खबर तेज हो गई थी, लेकिन अब इस पुरे मुद्दे पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बात की है और बीसीसीआई की तरफ से अधिकारिक बयान दिया है.

BCCI ने Rohit Sharma के संन्यास पर कही ये बात

बीसीसीआई सच‍िव देवजीत सैकिया ने कहा कि

“मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वह साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित शर्मा रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे.”

उनका कहना है कि रोहित भारतीय वनडे टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वे टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. उन्होंने साफसाफ कह द‍िया है कि लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा.

सितांशु कोटक ने भी Rohit Sharma का किया समर्थन

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी रोहित शर्मा का समर्थन किया और बताया कि उन्हें कोई वार्निंग नही दी गई है. मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि

“सीरीज़ के आखिरी मैच से पहले उन पर कोई दबाव नहीं है. भले ही रोहित शुरुआती दो मैचों में रन नहीं बना पाए, मगर उन्हें नहीं लगता है कि इससे कोई फर्क पड़ता है.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY