शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Weather Update: यूपी में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में ऑरेंज अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट​ | 20 दिन बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर खदेडे गये कॉकरोच​ | AI का दबदबा घटा! Nvidia को लगा बड़ा झटका, Apple फिर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

25 राज्यों में बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज दिल्ली, UP-बिहार और MP का मौसम?​

IMD Weather Updates: दिल्ली में आज लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि दोपहर के समय गर्मी और उसम होगी और उसके बाद हल्की बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति […]

IMD Weather Updates: दिल्ली में आज लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि दोपहर के समय गर्मी और उसम होगी और उसके बाद हल्की बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

वहीं अगले 7 दिनों में कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, आंधीतूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार, राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में आज होगा बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. आज और कल बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपीउत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 18 से 21 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 19 से 22 जुलाई, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आकाशीय बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा

आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए अचानक बाढ़ का जोखिम जताया है. देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका है.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आईएमडी ने 18 और 19 जुलाई को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बिहार में भी आज बारिश का अनुमान है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

एमपीराजस्थान का क्या है हाल?

पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र, कोंकणगोवा और गुजरात के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश का संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी अलर्ट

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तेलंगाना में 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY