बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
World Champions India से भिड़ने को तैयार Zimbabwe Squad, Sikandar Raza की कप्तानी में बड़ा फेरबदल​ | ईरान युद्ध ने बढ़ाई तेल कंपनियों की मुसीबत! HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का नुकसान​ | IND vs ZIM सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, कहा “तो वो इतिहास बदल देगा…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bahraich Crocodile Attack: यूपी के बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया​

Bahraich Crocodile Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 वर्षीय एक लड़के पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और नदी […]

Bahraich Crocodile Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 वर्षीय एक लड़के पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह अपने चाचा के साथ धान की रोपाई के लिए खेत गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह घाघरा नदी के किनारे हाथमुंह धोने पहुंचा। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबोचकर नदी की ओर खींच ले गया।

ये भी पढ़ें:

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ के हमले के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। देर रात ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद नदी से बालक का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि शव का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त था।

सुनील के मातापिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने भाईबहनों के साथ रहता था और क्षेत्र के माधवपुरवाकरेहना विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, घाघरा नदी के आसपास रहने वाले लोगों में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर चिंता और डर बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY