गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
दाल-चावल से लेकर पराठे तक, हर डिश के साथ परफेक्ट हैं ये चटनियां​ | संजू सैमसन ने टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद लिया बड़ा फैसला, खुद टी20 लीग खेलने से कर दिया अब इनकार​ | जियो फाइनेंशियल ने मचाया धमाल! सिर्फ 3 महीने में मुनाफा 156% उछला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi Crime News: परिवार को भेजा आखिरी मैसेज… फिर प्रेमिका को मारी गोली और खुद भी कर ली आत्महत्या​

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार दोपहर एक किराए के मकान से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. कमरे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है. हालांकि पुलिस का कहना […]

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार दोपहर एक किराए के मकान से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. कमरे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

किराए के कमरे में मिले दोनों के शव

घटना बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमालपुर की गली नंबर13 की है. गुरुवार दोपहर सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. कमरे के अंदर 26 वर्षीय निखिल और 22 वर्षीय शुभांगी के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

एक महीने से किराए पर रह रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार, निखिल और शुभांगी पिछले करीब एक महीने से इस मकान में किराए पर रह रहे थे. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब आठ महीनों से एकदूसरे के संपर्क में थे. पुलिस उनके रिश्ते और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.

बहन के पहुंचने पर हुआ घटना का खुलासा

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब निखिल की बहन उससे मिलने मकान पर पहुंची. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अंदर जाकर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिवार को भेजे गए मैसेज की भी जांच

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि घटना से पहले निखिल ने अपने परिवार को एक संदेश भेजा था, जिसमें उसने कोई बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया था. पुलिस उस मैसेज की सत्यता, उसकी परिस्थितियों और मोबाइल फोन के अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. बरामद पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध, इसकी भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था. फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले के रूप में जांच आगे बढ़ा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY