बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
मुंह छिपाकर क्यों बनाया Aashiqui का पोस्टर? समीर अंजान ने 36 साल बाद खोला फिल्म की महासफलता का राज​ | रूस के सस्ते तेल पर अमेरिका की नजर, 5 बड़े देशों पर 100% टैक्स का प्रस्ताव, भारत पर कितना पड़ेगा असर?​ | IND vs ENG: 12 साल बाद एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड का घमंड टूटा, टीम इंडिया ने ‘अंग्रेजों’ पर जड़ा ‘विजयी छक्‍का’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Royal Enfield की सबसे खास बाइक लॉन्च, सिर्फ 25 लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका​

Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय Shotgun 650 का एक बेहद खास लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. इस बाइक को ताइवान की मशहूर कस्टम बाइक कंपनी Rough Crafts के साथ मिलकर तैयार किया गया है. नई बाइक का नाम Shotgun 650 x Rough Crafts रखा गया है. यह कोई आम बाइक नहीं है. पूरी दुनिया में […]

Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय Shotgun 650 का एक बेहद खास लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. इस बाइक को ताइवान की मशहूर कस्टम बाइक कंपनी Rough Crafts के साथ मिलकर तैयार किया गया है. नई बाइक का नाम Shotgun 650 x Rough Crafts रखा गया है. यह कोई आम बाइक नहीं है. पूरी दुनिया में इसकी सिर्फ 100 यूनिट बनाई जाएंगी और भारत के लिए केवल 25 यूनिट ही उपलब्ध होंगी. यही वजह है कि इसे खास तौर पर बाइक कलेक्टर और Royal Enfield के बड़े फैंस के लिए पेश किया गया है.

इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत ₹5.75 लाख रखी गई है. Royal Enfield ने सबसे पहले इस स्पेशल एडिशन को EICMA 2025 में दिखाया था. इसके बाद इसे भारत में Motoverse 2025 के दौरान पेश किया गया.

कैसे खरीद सकते हैं?

भारत में इस बाइक की सिर्फ 25 यूनिट ही बिकेंगी. इसकी बिक्री 30 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगी. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो 15 जुलाई से 30 जुलाई के बीच Royal Enfield App या कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. बिक्री शुरू होने के बाद जो पहले 25 ग्राहक सफलतापूर्वक बुकिंग पूरी करेंगे, वही इस खास बाइक के मालिक बन पाएंगे.

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

इस लिमिटेड एडिशन में वही 648cc पैरेललट्विन, एयर/ऑयलकूल्ड इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड Shotgun 650 में मिलता है. यह इंजन 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यानी इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी यूनिक डिजाइन, लिमिटेड उपलब्धता और कलेक्टर वैल्यू है, न कि इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव.

क्या है इस बाइक की खासियत?

Shotgun 650 x Rough Crafts का डिजाइन कंपनी की Caliber Royale नाम की कस्टम बाइक से प्रेरित है. हालांकि, कंपनी ने इसके इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश है. इस बाइक में ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टेल्थ ब्लैक कलर का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया है. इसके साथ हाथ से बनाई गई गोल्ड स्ट्राइप, ब्रास का खास बैज और हर बाइक के फ्यूल टैंक पर अलग सीरियल नंबर दिया गया है. यानी हर बाइक अपनी अलग पहचान रखेगी.

Royal Enfield हर खरीदार को एक नंबर वाली खास आर्टवर्क भी देगी. इसमें Caliber Royale बाइक का स्केच होगा, जिसे Rough Crafts के फाउंडर विंस्टन येह ने डिजाइन किया है और उस पर उनके हस्ताक्षर भी होंगे. इसके अलावा बाइक में ब्लैक बारएंड मिरर, क्विल्टेड लेदर सीट, कॉन्ट्रास्टकट अलॉय व्हील्स और गोल्डन फ्रंट फोर्क दिए गए हैं. ये सभी बदलाव इसे सामान्य Shotgun 650 से बिल्कुल अलग लुक देते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY