बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IRCTC का नया अवतार… अब बिना ‘कैप्चा’ के तुरंत बुक होगा ट्रेन टिकट, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं​ | Varanasi GST DC Rishwat: वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रेस्टोरेंट के पास रंगे हाथों पकड़ा​ | भारत के अलावा इन देशों में भी हो रहा Ethanol का इस्तेमाल, कौन कितनी करता है ब्लेंडिंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब ऑनलाइन ऑर्डर करने पर भी मिलेगा LPG सिलिंडर, Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर​

स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल के साथ मिलकर भारत की पहली ऑनडिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सेवा बेंगलुरु में शुरू की है। भारत के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भारत की पहली ऑन डिमांड LPG सिलिंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की […]

स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल के साथ मिलकर भारत की पहली ऑनडिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सेवा बेंगलुरु में शुरू की है।

भारत के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भारत की पहली ऑन डिमांड LPG सिलिंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की जा सके।

यह पहल घर की एक जरूरी चीज को इंस्टेंट डिलीवरी इकोसिस्टम में लाती है और Indtamart पर HPCL के नए ‘HP Navya’ 10 kg कम्पोजिट LPG सिलिंडर की शुरुआत करती है।

बंगलुरु से सर्विस की शुरुआत

यह सर्विस सबसे पहले बंगलुरु में शुरू होगी, जिससे ग्राहक मॉर्डन घरों के लिए डिजाइन किए गए नेक्स्ट जेनरेशन के कम्पोजिट LPG सिलिंडर ‘HP Navya’का ऑर्डर दे सकेंगे। यह सिलिंडर हल्का है, इसमें जंग नहीं लगता और बेहतर सुविधा है।

ट्रांसपेरेंट बॉडी के साथ मेटल वाला सिलिंडर भी मिलेगा

इसकी ट्रांसपेंरेंट बॉडी ग्राहकों को आसानी से गैस का लेवल देखने की सुविधा देती है, जबकि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी लोगों, छात्रों और ऐसे घरों के लिए उपयुक्त बनाता है जो LPG का एक सुविधाजनक दूसरा विकल्प चाहते हैं। HP Navya से साथ Instamart HPCL का 5 kg वाला मेटल LPG सिलिंडर भी उपलब्ध कराएगा।

सिलिंडर के लिए नहीं होगी LPG कनेक्शन की जरूरत

इस सर्विस की एक खास बात यह है कि ऑर्डर देने के लिए ग्राहकों के पास पहले से कोई घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। पहली बार की खरीदारी को नए सिलिंडर की खरीदारी माना जाएगा, जबकि बाद के ऑर्डर रीफिल रिक्वेस्ट की तरह होंगे, जिसमें ग्राहकों को डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलिंडर वापस करना होगा।

किराने के सामान के बाद अब सिलिंडर की डिलीवरी

Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि Instamart ने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए किराने के सामान से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। HPCL के साथ, हम उस सुविधा को घर की एक जरूरी सर्विस तक बढ़ा रहे हैं और ग्राहकों की उम्मीद के मुताबिक सुरक्षा और भरोसे के मानकों को बनाए रखते हुए LPG को Instamart पर ला रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY